
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Board 5th 8th...
Live MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: 5वीं के 90.97% और 8वीं के 87.71% छात्र पास, परीक्षा परिणाम यहां मिलेगा, डायरेक्ट लिंक...

MP Board 5th 8th Result 2024
Rskmp.in, MP Board Class 5th 8th Result 2024 Roll Number Wise Direct Link at www.rskmp.in, mpbse.nic.in, vimarsh.mp.gov.in, MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है! राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 11:30 बजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट साढ़े 12 बजे लाइव कर दिए गए हैं। 2024 में 5वीं के 90.97 फीसदी और 8वीं के 87.71 फीसदी छात्र बोर्ड परीक्षा में सफल हुए हैं।
पांचवीं के 12 लाख से अधिक और आठवीं के 11 लाख से अधिक बच्चों सहित लगभग 24 लाख बच्चे शामिल हुए थे। छात्र अपना रोल नंबर अथवा समग्र सदस्य ID दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx पर अपने परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने की लिंक साढ़े 12 बजे एक्टिव कर दी गई है।
Live Updates
- 23 April 2024 12:45 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: 87.71 फीसदी रहा कक्षा 8 का रिजल्ट
कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्रायवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है।
- 23 April 2024 12:45 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: 90.97 फीसदी रहा कक्षा 5 का रिजल्ट
कक्षा पांचवी 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा है। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा है।
- 23 April 2024 12:44 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र अपना रोल नंबर https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx इस लिंक पर और अन्य लॉगिन जानकारी दर्ज करके एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम देख सकते हैं। लगभग 24 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
- 23 April 2024 12:43 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: 8वीं में ये जिले टॉप 10 में
नरसिंहपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, अनूपपुर, बड़वानी, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर
- 23 April 2024 12:42 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: 5वीं में ये जिले टॉप 10 में
नरसिंहपुर, डिंडोरी, मंडला, अनुपपुर, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, झाबुआ, शहडोल, बुरहानपुर
- 23 April 2024 12:26 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: कितने बच्चे पास हुए? कहां देखें रिजल्ट
मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न एक्जाम के रिजल्ट आज साढ़े 12 बजे लाइव कर दिए गए हैं। 5वीं के 90.97 प्रतिशत और 8वीं के 87.71 प्रतिशत छात्र बोर्ड एक्जाम में सफल हुए हैं।
रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के अलावा इन वेबसाइट से भी देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं।
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
- rskmp.in
- QR code
- MPBSE Mobile app (सिर्फ Android users)
- 23 April 2024 12:21 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: सरकारी पर प्राइवेट स्कूल भारी
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने 5वीं और 8वीं कक्षा के बोर्ड पैटर्न परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 8वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी स्कूल पर प्राइवेट स्कूल भारी पड़े हैं।
सरकारी स्कूलों के 86.22 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जबकि प्राइवेट स्कूलों में पास होने वाले छात्रों का आंकड़ा 90.60 प्रतिशत है।
- 23 April 2024 12:07 PM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, कुछ देर में वेबसाइट में जारी होंगे रिजल्ट
बोर्ड पैटर्न वाले 5वीं और 8वीं परीक्षा के परिणाम आज जारी हो रहें हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। कुछ देर में रिजल्ट लाइव कर दिए जाएंगे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के अलावा जिलेवार, संभागवार रिजल्ट, जिलों में प्रदर्शन, ओवरऑल पर्सेंटेज, लड़कियों-लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत, टापर्स के नाम, कम्पार्टमेंट एक्जाम की डीटेल को भी शेयर किया जाएगा।
- 23 April 2024 11:53 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: साढ़े 12 बजे एक्टिव होगी रिजल्ट चेक करने की लिंक
मध्यप्रदेश में बोर्ड पैटर्न वाले 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा के परिणाम आज जारी होने हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक कुछ देर में एक्टिव हो जाएगा। डायरेक्ट लिंक साढ़े 12 बजे एक्टिव होगा।

- 23 April 2024 11:37 AM IST
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: राज्य शिक्षा केंद्र के अलावा इन वेबसाइट में भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
मध्यप्रदेश के 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न एक्जाम के रिजल्ट आज साढ़े 12 बजे लाइव कर दिए जाएंगे। रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के अलावा इन वेबसाइट से भी देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं।
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
- rskmp.in
- QR code
- MPBSE Mobile app (सिर्फ Android users)
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




