
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Board 10th, 12th...
MP Board 10th, 12th Result 2024 Released: जारी हुआ एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

MP Board 10th 12th Result 2024
MP Board 10th 12th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 का परिणाम आज यानी 24 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी हो चुका है। लोकसभा चुनाव के चलते एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जल्दी संपन्न हुई हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे देखें रिजल्ट
- MP बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10th और 12th के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। किसी एक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी सब्मिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल हुईं। पूरे प्रदेश में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। भोपाल में दोनों कक्षाओं की परीक्षा 103 केंद्रों पर होगी। एमपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर 18002330175 जारी किया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




