मध्यप्रदेश

MP Board 10th-12th Exam Time Table 2024: लोकसभा चुनाव की वजह से जल्द होंगे एमपी बोर्ड के एग्जाम, MPBSE ने जारी किया टाइम टेबल

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Aug 2023 10:13 AM IST
MP Board 10th-12th Exam Time Table 2024: लोकसभा चुनाव की वजह से जल्द होंगे एमपी बोर्ड के एग्जाम, MPBSE ने जारी किया टाइम टेबल
x
MP Board 10th-12th Exam Time Table 2024: लोकसभा चुनाव के चलते एमपी बोर्ड के सत्र 2023-24 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन समय से पहले हो जाएगा। जिसके टाइम टेबल जारी कर दिए गए हैं.

MP Board 10th-12th Exam Time Table 2024: इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि अगले साल यानि 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे. जिसके चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश (MP Board) की परीक्षाएं पिछले सालों की तुलना में एक माह पहले आयोजित की जा रही हैं. सत्र 2023-24 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. नए टाइम टेबल के मुताबिक़ इस बार परीक्षाएं फ़रवरी महीने में आयोजित होंगी.

दरअसल, इस वर्ष के अंत तक में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. जबकि अगले साल यानि 2024 में लोकसभा चुनाव का आयोजन होना है. चुनाव के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी रहती है और स्कूलों को भी चुनाव के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाता है. जिसके चलते माशिमं ने फ़रवरी माह में दसवी और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया है.

MPBSE Class 10 Time Table 2024

  1. सोमवार- 5 फरवरी 2024 - हिंदी
  2. बुधवार- 7 फरवरी 2024 - उर्दू
  3. शुक्रवार - 9 फरवरी 2024 - संस्कृत
  4. मंगलवार - 13 फरवरी 2024 - गणित
  5. गुरुवार - 15 फरवरी 2024 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
  6. सोमवार - 19 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
  7. गुरुवार - 22 फरवरी 2024 - विज्ञान
  8. सोमवार - 26 फरवरी 2024 - सामाजिक विज्ञान
  9. बुधवार - 28 फरवरी 2024 - NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

MPBSE Class 10 Time Table

MPBSE Class 12 Time Table 2024

  1. मंगलवार- 6 फरवरी 2024 - हिंदी
  2. गुरुवार- 08 फरवरी 2024 - अंग्रेजी
  3. शनिवार - 10 फरवरी 2024 - ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
  4. सोमवार - 12 फरवरी 2024 - फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंव फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  5. मंगलवार - 13 फरवरी 2024 - मनोविज्ञान
  6. गुरुवार - 15 फरवरी 2024 - बायोटेक्नालॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  7. शुक्रवार - 16 फरवरी 2024 - बायलॉजी
  8. शनिवार - 17 फरवरी 2024 - इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
  9. मंगलवार - 20 फरवरी 2024 - संस्कृत
  10. बुधवार - 21 फरवरी 2024 - केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्यन, एलीआफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग पेटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान।
  11. शुक्रवार - 23 फरवरी 2024 - समाज शास्त्र
  12. मंगलवार - 27 फरवरी 2024 - मेथमेटिक्स
  13. बुधवार - 28 फरवरी 2024 - NSFQ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
  14. गुरुवार - 29 फरवरी 2024 - राजनीति शास्त्र
  15. शनिवार - 02 मार्च 2024 - भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  16. सोमवार - 04 मार्च 2024 - कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
  17. मंगलवार - 05 मार्च 2024 - उर्दू, मराठी

MPBSE Class 12 Time Table

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story