मध्यप्रदेश

एमपी: महापौर प्रत्याशियों के लिए भाजपा का सीएम हाउस में मंथन, घोषित हो सकते है जल्द ही नाम

एमपी: महापौर प्रत्याशियों के लिए भाजपा का सीएम हाउस में मंथन, घोषित हो सकते है जल्द ही नाम
x
एमपी में महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन।

Madhyapradesh: मध्यप्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव (Urban body elections) को लेकर अब सियासत तेज हो गई तो राजनैतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर रही हैं। एमपी के 16 नगर-निगमों में अपनी पार्टी का महापौर बनाने के लिए भाजपा का प्रदेश नेतृत्व जुट गया है। रविवार की शाम सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा (BJP State President BD Sharma) सहित अन्य नेता सीएम हाउस (CM House) में नामों को फाइनल करने के लिए बैठक कर रहे है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहार लगा दी है। ऐसे में अब भाजपा के प्रत्याशियों के नामों को लेकर लोगो की नजर भोपाल की ओर टिक गई है।

समर्थकों को टिकट दिलाने जुटे बड़े लीडर

खबरों के अनुसार अपने समर्थकों को चुनावी मैदान में पार्टी का टिकिट दिलाने के लिए बड़े नेता भी जुट गए हैं। खबर है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) सहित कई अन्य नेताओं ने सीएम शिवराज से मुलाकात करके अपने समर्थकों को टिकिट के लिए वार्तालाप किए है। बहरहाल सूची जारी होने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी।

जारी हो सकती है सूची

सीएम हाउस (CM House) में शुरू बैठक के बाद माना जा रहा है कि अब जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों (BJP Candidates) के नामों की सूची भी जारी हो सकती है। हांलाकि भाजपा ने अभी तक 5 नगर-निगमों के महापौर प्रत्याशियों के नामों को घोषित कर दिया हैं। घोषित नामों में,

सतना- योगेश ताम्रकार... भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। संघ के करीबी माने जाते हैं।

उज्जैन- मुकेश टटवाल... भाजपा दलित वर्ग से आते हैं। अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष है।

रतलाम- अशोक पोरवाल... नगर निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व पार्षद है।

छिंदवाड़ा- जितेंद्र शाह... किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री

बुरहानपुर- माधुरी पटेल... पूर्व महापौर है।

Next Story