
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP BJP Candidate List:...
MP BJP Candidate List: मध्यप्रदेश के 24 सीटों पर भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए, सिंधिया गुना तो शिवराज विदिशा से चुनाव लड़ेंगे

MP BJP LS Candidate First List
MP BJP LS Candidate First List: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश के 29 में से 24 लोस प्रत्याशियों के नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना और आलोक शर्मा को भोपाल से प्रत्याशी बनाया गया है। सतना से विधानसभा चुनाव हारे गणेश सिंह को पांचवी बार लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी पहली लिस्ट में घोषित नहीं किए गए हैं।
मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर ये प्रत्याशी
लोकसभा सीट - बीजेपी प्रत्याशी
- खजुराहो - वीडी शर्मा
- सतना - गणेश सिंह
- रीवा - जनार्दन मिश्रा
- सीधी - डॉ. राजेश मिश्रा
- शहडोल - हिमाद्री सिंह
- जबलपुर - आशीष दुबे
- मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते
- होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी
- विदिशा - शिवराज सिंह चौहान
- भोपाल - आलोक शर्मा
- राजगढ़ - रोड़मल नागर
- देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी
- मंदसौर - सुधीर गुप्ता
- रतलाम - अनीता नागर सिंह चौहान
- खरगोन - गजेंद्र पटेल
- खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल
- बैतूल - दुर्गादास उईके
- मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
- भिंड - संध्या राय
- ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह
- गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सागर - डॉ. लता वानखेड़े
- टीकमगढ़ - डॉ. वीरेंद्र खटीक
- दमोह - राहुल लोधी
प्रज्ञा समेत इन सांसदों के टिकट कटे
भारतीय जनता पार्टी ने कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। इनमें भोपाल से प्रज्ञा सिंह का भी नाम शामिल हैं। प्रज्ञा की जगह पूर्व महापौर आलोक शर्मा को भोपाल से टिकट दी गई है। वहीं, गुना से केपी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह, रतलाम से जीएस डामोर, विदिशा से रमाकांत भार्गव, ग्वालियर से विवेक शेजवलकर के टिकट काटे गए हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




