मध्यप्रदेश

एमपी में भाजपा की 163 सीटों में जीत, कांग्रेस 66 में सिमटी; BSP, SP, AAP का खाता तक नहीं खुला, BAP की एंट्री

एमपी में भाजपा की 163 सीटों में जीत, कांग्रेस 66 में सिमटी; BSP, SP, AAP का खाता तक नहीं खुला, BAP की एंट्री
x
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर को 230 सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए गए हैं। राज्य में भाजपा 230 में से 163 सीटों में जीत के साथ एक बार फिर सरकार बना रही है। 2003 के बाद पांचवी बार है, जब भाजपा सत्ता में आ रही हो। इसके पहले 2018 के चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था, और कांग्रेस ने बसपा एवं निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन यह सरकार महज 15 माह तक ही चल पाई, मार्च 2020 में भाजपा ने फिर वापसी कर ली।

निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा अब तक 163 सीटों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 66 सीट आई हैं। आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाज वादी पार्टी का तो खाता तक नहीं खुला है। लेकिन राज्य में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने एंट्री मारी है। एक सीट बाप के खाते में आई है। सैलाना से पार्टी के कमलेश्वर डोडियार 4618 वोट से जीते। पिछली बार मप्र में 4 निर्दलीय समेत 2 बसपा और 1 सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते हारे, सांसद गणेश सिंह हारें

निवास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कांग्रेस प्रत्याशी चैन सिंह वरकड़े से 11 हजार मतों के अंतर से हार गए। सतना सांसद गणेश सिंह को सतना विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ने 4041 वोटों के अंतर से हराया।

दो केन्द्रीय मंत्री, तीन सांसद जीते

दिमनी विधानसभा से केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र तोमर ने 24461 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने नरसिंहपुर से कांग्रेस के लाखन सिंह को 32095 वोट से हराया।

सीधी सांसद रीति पाठक ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह से आगे चल रही हैं। गड़रवारा से राव उदय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। जबलपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह आगे चल रहें हैं।

विंध्य की 25 सीटों में खिला कमल

विंध्य की 30 में से 25 सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। सतना, अमरपाटन, सेमरिया, चुरहट और पुष्पराजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसके पहले 2018 के चुनाव में विंध्य की तीस सीटों में से 24 सीटों पर भाजपा के विधायक निर्वाचित होकर आए थे।

चुरहट से कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भाजपा प्रत्याशी 27777 से जीत दर्ज की है। जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 21339 वोट के अंतर से जीते। केबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह 20419 वोटों से जीते। देवतालाब से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने 24386 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

लाडली बहनाओं ने खेला किया

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना गेमचेंजर साबित हुई। लाड़ली बहनाओं के खाते में हर महीने जाने वाले 1250 रुपए का ऐसा असर हुआ कि इस चुनाव में महिलाएं न केवल मुद्दा बन गई, बल्कि भाजपा का चेहरा भी बन गई। हालांकि कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना लागू कर 1500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन महिलाओं ने जो दे रहा है उसी पर भरोसा किया।

मोदी की गारंटी, शिवराज पर भरोसा

सीएम शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता में इजाफा देखा गया है। वहीं इस चुनाव में एमपी के मन में मोदी को बढ़ावा दिया गया। यानि कुल मिलाकर यह चुनाव शिवराज ने अपनी योजनाओं और भाजपा ने मोदी के चेहरे पर लड़ा था। भाजपा ने तो अपने चुनाव प्रचार में 'एमपी के मन में मोदी' थीम सॉन्ग जारी किया था।

हालांकि इससे तो यही लग रहा था कि इस बार राज्य में मुख्यमंत्री के पद के लिए कोई चेहरा सामने नहीं किया गया है और न ही ऐसा हुआ। मोदी ने इस चुनाव को खुद की गारंटी का नाम दिया और इसका जैसा आभास था, वैसा हुआ भी। लोगों ने मोलभाव के साथ मोदी की गारंटी का ध्यान रखा और भाजपा को प्रचंड जीत का स्वाद चखाया।

हम खामियों का विश्लेषण करेंगे- कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा, 'इस मुक़ाबले में हम मध्यप्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं। आज विरोधी दल के नाते हम अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे। मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूँ। हम खामियों का विश्लेषण करेंगे। देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए।'

Live Updates

  • 3 Dec 2023 8:09 AM GMT

    चुरहट से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल आगे

    चुरहट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल 4933 वोटों से आगे चल रहें हैं। 2018 में अजय सिंह राहुल को भाजपा विधायक शरदेन्दु तिवारी ने हराया था। इस बार अजय सिंह राहुल लीड लेकर चल रहें हैं। 

    चुरहट विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 

    1. अजय सिंह राहुल, कांग्रेस- 19144 
    2. शरदेन्दु तिवारी, भाजपा- 14211 
    3. अनेन्द्र गोविंद मिश्रा, आप- 2075 

  • 3 Dec 2023 8:04 AM GMT

    जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अजेय बढ़त

    शिवराज सरकार के जनसम्पर्क मंत्री एवं रीवा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल ने अजेय बढ़त बना रखी है। वे कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा से 16656 वोटों से आगे चल रहें हैं। 

    1. राजेंद्र शुक्ल, भाजपा- 61297 
    2. राजेंद्र शर्मा, कांग्रेस- 44641 

  • 3 Dec 2023 8:01 AM GMT

    सतना में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

    सतना विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 5वें राउंड की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी सांसद गणेश सिंह 979 वोटों से बढ़त बनाई है। गणेश सिंह को 15487 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सतना विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को 14508 वोट प्राप्त हुए हैं। 12286 वोटों के साथ बहुजन समाज पार्टी के शिवा चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर हैं।

  • 3 Dec 2023 7:56 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 11वें राउंड के बाद बढ़त बनाई

    मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 8वें राउंड की मतगणना में पिछड़ गए थे। अब 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद वे 1195 वोट से आगे हो गए हैं।

  • 3 Dec 2023 7:54 AM GMT

    कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी हारे

    पहला नतीजा शाजापुर जिले की कालापीपल से चौंकाने वाला रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने कांग्रेस के मजबूत कैंडिडेट विधायक कुणाल चौधरी को 11941 वोट से हरा दिया।

    सोनकच्छ (देवास) से कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा और राऊ (इंदौर) से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी बड़े अंतर से लगातार पीछे चल रहे हैं।

  • 3 Dec 2023 4:43 AM GMT

    115 पर भाजपा, 44 सीट में कांग्रेस आगे

    निर्वाचन आयोग की वैबसाइट में 230 में से 163 सीटों के आंकड़े सामने आए हैं। 115 सीटों में भाजपा तो 44 में कांग्रेस आगे चल रही है।



     


  • 3 Dec 2023 3:47 AM GMT

    121 में बीजेपी, 91 पर कांग्रेस आगे

    एमपी के 230 में से 213 सीटों के रुझान सामने आए हैं। 121 सीटों में बीजेपी तो 91 में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं एक सीट में अन्य को बढ़त मिली हुई है। रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

  • 3 Dec 2023 3:37 AM GMT

    चुरहट से अजय सिंह राहुल को बढ़त

    चुरहट विधानसभा से पिछला चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल को बढ़त मिली है। यहां भाजपा से शरदेन्दु तिवारी से 2018 में निर्वाचित हुए थे। इस बार फिर शरदेन्दु और अजय सिंह राहुल आमने सामने हैं।

  • 3 Dec 2023 3:31 AM GMT

    रीवा विधानसभा से जनसम्पर्क मंत्री को बढ़त

    रीवा विधानसभा क्षेत्र से जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने बढ़त बना रखी हैं। शुक्ल पाँचवी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहें हैं। 2003 से लगातार चार बार विधायक हैं साथ ही शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल में केन्द्रीय मंत्री हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story