मध्यप्रदेश

MP: कलेक्टर से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने दिया इस्तीफा

MP: कलेक्टर से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने दिया इस्तीफा
x
नौकरी के लिए मेहनत तो सभी करते हैं लेकिन जिसकी किस्मत साथ देती है वही सफलता की ऊंचाई कुछ होता है।

Morena Deputy Collector Megha Tiwari Resigns: नौकरी के लिए मेहनत तो सभी करते हैं लेकिन जिसकी किस्मत साथ देती है वही सफलता की ऊंचाई कुछ होता है। लेकिन इसके बाद भी कई बार अच्छी खासी नौकरी छोड़ने का मामला सामने आता है। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पदस्थ एक महिला अधिकारी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था बनाने लिए गए निर्णय सेवा नाराज हो गई थी। हम बात कर रहे हैं डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी (Deputy Collector Megha Tiwari) की। जिन्होंने कलेक्टर से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। कुछ ऐसी ही जानकारी सोशल मीडिया में चल रही है। रीवा रियासत समाचार उनके इस्तीफा देने या कारणों को पुष्ट नहीं करता है। यह सोशल मीडिया से मिली जानकारी है।

क्या है सोशल मीडिया की खबर

सबसे पहले हम यह जान ले कि डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी सबलगढ़ में एसडीएम के रूप में पदस्थ थी। हाल के दिनों में कलेक्टर द्वारा की गई प्रशासनिक सर्जरी में उन्हें सबलगढ़ एसडीएम से हटाते हुए दामिनी सहायक रिटर्निंग ऑफीसर ए आर ओ बना दिया गया। मेघा तिवारी सबलगढ़ एसडीएम से हटाने की वजह से नाराज चल रही है। उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस्तीफा दे दिया है। साथ ही जानकारी मिल रही है कि मेघा तिवारी ने कई दिनों से अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है।

क्या है मुख्य कारण

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले में हाल ही के समय 4 डिप्टी कलेक्टर मिले थे। जिस पर कलेक्टर अंकित अंस्थाना ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए सबलगढ़ में पदस्थ एसडीएम डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी को वहां से हटाकर रिटर्निंग ऑफीसर एआरओ बना दिया गया। लेकिन बताया जाता है कि एसडीएम से हटाने के बाद डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी नाराज हो उठी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जानकारी मिल रही है कि डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद को अपना इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने का क्या कारण है इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।

सुलझा लिया जाएगा मामला

इस पूरे मामले में अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद का कहना है कि उन्हें डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी का पत्र अवश्य प्राप्त हुआ है। लेकिन उन्होंने अभी तक इसे पढ़ा नहीं है। अपर कलेक्टर का कहना है कि क्या मामला है इस पर बात की जाएगी। जो भी मामला होगा उसे बहुत जल्दी सुलझा लिया जाएगा। मेघा तिवारी का इस्तीफा देने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मची हुई है। लेकिन इस मामले में कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

हालांकि इस्तीफे की बात अभी स्पष्ट नहीं हो रही है। वही जानकारी मिल गई है कि मेघा तिवारी अवकाश लेना चाह रही थी लेकिन उनका अवकाश मंजूर नहीं हुआ। जिसकी वजह से वह नाराज हो उठी।

Next Story