
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP आंगनबाड़ी...
मध्यप्रदेश
MP आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक रिजल्ट 2025 जारी: कल्पना, रूपांशी, वर्षा ने किया टॉप
Aaryan Puneet Dwivedi
22 Jun 2025 8:22 PM IST

x
Supervisor Result
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कल्पना, रूपांशी और वर्षा ने पूरे 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर टॉप किया है।
मध्य प्रदेश महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषितमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आखिरकार महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शनिवार देर रात जारी हुए इन परिणामों में कल्पना, रूपांशी और वर्षा ने बाज़ी मारी है, जिन्होंने 100 में से पूरे 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। उनके बाद श्रद्धा शर्मा, प्रियंका कुशवाहा और श्वेता सोनी क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रही हैं, जिन्होंने 99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आखिरकार महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शनिवार देर रात जारी हुए इन परिणामों में कल्पना, रूपांशी और वर्षा ने बाज़ी मारी है, जिन्होंने 100 में से पूरे 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। उनके बाद श्रद्धा शर्मा, प्रियंका कुशवाहा और श्वेता सोनी क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रही हैं, जिन्होंने 99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।
जैसे ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने परिणाम जारी किए, उम्मीदवार अपना-अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर उमड़ पड़े। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी सुपरवाइजर या महिला सुपरवाइजर के परिणाम का लंबे समय से इंतज़ार था। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और उत्तर कुंजी (answer key) चेक कर चुके हैं, तो अब आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना परिणाम
अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.esb.mp.gov.in पर जाएं।
अब 'लेटेस्ट अपडेट' सेक्शन में दिए गए लिंक “रिजल्ट – महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा – 2024” पर क्लिक करें।
आप एमपी महिला पर्यवेक्षक पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2024 के रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे।
यहां रिजल्ट सेक्शन के तहत, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि निर्धारित प्रारूप में दर्ज करें।
इसके बाद, अपनी मां के नाम के पहले 2 अक्षर + आधार नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
पेज पर दिखाए गए गणितीय प्रश्न का उत्तर भरें (दो संख्याओं का हल करें)।
अंत में, MP ESB सर्वर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए 'SEARCH' बटन पर क्लिक करें।
अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Tagsएमपी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक रिजल्टमहिला पर्यवेक्षक परीक्षाएमपीईएसबीकल्पनारूपांशीवर्षासरकारी नौकरीमध्य प्रदेशआंगनबाड़ी सुपरवाइजरमेरिट लिस्टMP Anganwadi Supervisor ResultMahila Paryavekshak ExamMPESBKalpanaRupanshiVarshaGovt JobsMadhya PradeshAnganwadi SupervisorMerit List
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.
Next Story




