मध्यप्रदेश

बंटवारे की जिदः मां ने अपने मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दे दी जान

Singrauli MP News
x
घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले की है।

Singrauli MP News- कहते हैं कि इस दुनिया में विवाद के तीन कारण होते है। विवाद के इन तीन कारणों में एक कारण धन-संपत्ति होती है। इसी के पीछे अपने क्या पराए क्या, आपस में विवाद, साजिश करते रहते हैं। संपत्ति का लालच इतना अधिक होता है कि सही गलत का भेद ही खतम हो जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमंे अपनी सास से संपत्ति के बंटवारे की जिद पर अड़ी महिला को जब नाकामी नजर आई तो महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पश्चात महिला और उसके मासूम बच्चों के शव को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की।

सास से हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि महिला अपनी सास से संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद कर रही थी। सास बंटवारे के पक्ष मंें नहीं थी। आए दिन सास और बहू के बीच संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कड़ी में गत दिवस महिला और सास के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण महिला अपने दो बच्चों को लेकर गांव के बाहर कुएं में जाकर छलांग लगा कर जान दे दी। परिजनों को जब महिला और उसके बच्चे नहीं दिखाई दिए तो उन्होने उनकी तलाश शुरू की। इसी कड़ी में महिला की और उसके बच्चों की लाश कुएं मंे मिली।

इनकी हुई मौत

कुएं मंे छलांग लगाने के कारण महिला पार्वती पनिका पत्नी रामदरश पनिका 30 वर्ष निवासी ओड़गाड़ी थाना बरगवां और उसके बेटे पंकज 5 वर्ष, प्रवीण 2 वर्ष शामिल है। गौरतलब है कि महिला की एक और बेटी भी है, जो कि अपनी दादी के साथ सो रही थी। जिसकी वजह से महिला अपनी बेटी को साथ नहीं ले जा पाई। जिससे उसकी जान बच गई।

क्या कहता है पति

मृतका का पति रामदरश ने बताया कि मेरी पत्नी संपत्ति के बंटवारे को लेकर आए दिन अपनी सास से विवाद करती रहती थी। मैने पत्नी को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मैं बंटवारे के पक्ष मंे नहीं था। मैं संयुक्त परिवार मंें ही रहना चाहता हूं। इसी विवाद के कारण मेरी पत्नी ने दो बच्चों के साथ कुएं मंे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।

वर्जन

सास और बहू के बीच बटवारे को लेकर हमेशा ही विवाद होता रहता था। इसी विवाद के कारण महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं मंे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

वीरेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story