मध्यप्रदेश

MP Monsoon: एमपी के दहलीज पर पहुंचा मानसून, 48 घंटों में इन जिलों में हो सकती मानसूनी बारिश

MP Monsoon News
x

MP Monsoon Forecast

MP Monsoon News: महाराष्ट्र के बार्डर से एमपी में पहुंच रहा मानसून

MP Monsoon Latest Updates: भीषण गर्मी के बीच अब लोगो को मानसून (Monsoon) का इंतजार है। तो वही उनका इंतजार भी खत्म हो रहा और दक्षिण-पश्चिम मानसून एमपी की सीमा क्षेत्र पर पहुंचने को है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी की सीमा से लगे हुए महाराष्ट्र के परभणी और नंदुरबार को मानसून कवर कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में मानसून के बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा और बैतूल जिले के दक्षिणी हिस्से में पहुंचने की संभावना है। ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र इंदौर संभाग से लगा हुआ है।

एमपी से गुजर रही टर्फ लाइन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर सक्रिय चक्रवातीय गतिविधिया से एक ट्रफ लाइन महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश तक गुजर रही हैं। जो कि दक्षिणी गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक फैला है। इसके साथ ही पूर्व-पश्चिम ट्रफ हरियाणा से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी बंगाल, सिक्किम और पूर्वी असम तक फैला है। साथ ही आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने पर अब उसकी उत्तरी सीमा दीव, नंदूरबार, जलगांव, परभणी, तिरुपति, पांडिचेरी और बंगाल की खाड़ी से होते हुए बुलरघाट से गुजर रही है। इसी से प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आई है।

टम्प्रेचर के कमजोर पड़े तेवर

मौसम में आ रहे बदलाव से अब टम्प्रेचर के तेवर भी कमजोर हो रहे है। यही वजह है कि एमपी में अधिकतम तापमान कम हो रहा है। अधिकतम तापमान रीवा में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, गुना, पचमढ़ी, दमोह, खजुराहो, नौगांव, सतना, सीधी और उमरिया को छोड़कर शेष मध्यप्रदेश में दिन का पारा 40 के नीचे आ गया है।

Next Story