- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश में 7 दिन...
मध्यप्रदेश में 7 दिन पहले पहुंचा मानसून, 20 तक पूरे प्रदेश मे होगा सक्रिय
Madhyapradesh Monsoon News। दो तूफानी चक्रवात की मार झेल चुका देश के कई प्रदेशों में मानसून प्रवेश कर गया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश मे 7 दिन पहले मानसून प्रवेश कर गया।
वहीं मौसम विभाग की माने तो 20 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया। गुरूवार को इसकी आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग के अधिकारियों ने कह दी। प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तक पहुंच गया है।
दो से तीन दिन में इंदौर पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के बताए अनुसार दो से तीन दिन में मानसून इंदौर-भोपाल पहुँचेगा ।
इस सम्बंध में कहा जा रहा है कि बंगाल की खाडी से बना दबाव अभी एक ट्रफ लाइन उतरी सीमा सूरत, नादूरबार, बैतूल, मंडला, बिलासपुर, लांगिर, पुरी से गुजर रही है।
इसी के कारण यह बैतूल को टच कर गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि 20 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।
प्री मानसून से प्रदेश भर में बारिश
विगत एक सप्ताह से बारिश का दौर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हो रही है। इसे प्री मानसून की बारिश मानी जा रही है।
लेकिन इस वर्ष चक्रवाती बारिश से मानसून समय से पहले सक्रिय हेा गया है। वही कई जगह तो अनुमान के पहले ही मानसून पहंुच गया है।
जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में तथा रीवा, सतना, बैतूल, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।