मध्यप्रदेश

Niwari-Mandla EOW Raid News : टीकमगढ़ में ईओडब्ल्यू की रेड, 9 हजार की मंथली सैलरी वाले मैनेजर के यहां 10 लाख मिला कैश, टाइम कीपर के यहां लग्जरी वाहन

Niwari-Mandla EOW Raid News : टीकमगढ़ में ईओडब्ल्यू की रेड, 9 हजार की मंथली सैलरी वाले मैनेजर के यहां 10 लाख मिला कैश, टाइम कीपर के यहां लग्जरी वाहन
x
Niwari-Mandla EOW Raid News : ईओडब्ल्यू जबलपुर एवं सागर ने मैनेजर बंधु सहित रिटायर्ड कर्मचारी के यहां की रेड।

Niwari-Mandla EOW Raid News In Hindi : मध्यप्रदेश में निवाड़ी और मंडला जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर और सागर की टीमें एमपी के ऐसे सरकारी मुलाजिमों के काली कमाई को खोजने में जुटी हुई है जिन्होने सरकारी पद में रहते बेनामी सम्पत्ति अर्जित कर ली है। ऐसे धन कुबेरों के यहां शनिवार की सुबह ईओडब्ल्यू जबलपुर (EOW Jabalpur) एवं सागर (EOW Sagar) की टीमें पहुंची है। जहां उनके यहां सम्पत्ति की जांच कर रही है।

मिला 10 लाख कैश

मंडला में मैनेजर बंधु के यहां नोटों का जखीरा हाथ लगा है बताया जा रहा है कि 9 हजार रूपये पाने वाला सोसायटी मैनेजर (Society Manager) के यहां 10 लाख रूपये कैश मिले हैं, वहीं जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड टाइम कीपर के यहां आय से अधिक संपत्ति होने की बात सामने आ रही है। ईओडब्ल्यू ने रिटायर्ड टाइम कीपर (Retired Time Keeper), उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया तो मंडला में दोनों मैनेजर भाइयों के साथ उनकी पत्नियों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

मंडला में मैनेजर बंधुओं के यहां रेड

ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम मंडला जिले के नैनपुर में दो भाइयों गणेश जायसवाल और राजू जायसवाल के मकान, गोदाम और दुकानों में सर्च कर रही है। दोनों सोसाइटी मैनेजर हैं। अधिकारियों ने बताया कि नैनपुर के रहने वाले गणेश और राजू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत आई थी। राजू जायसवाल के पास अब तक आय से लगभग 1100 प्रतिशत ज्यादा प्रॉपर्टी मिली है। राजू और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ केस किया गया है।

राजू जायसवाल के यहां इतनी सम्पत्ति
10 लाख रुपए कैश।
इटका, नैनपुर, मंडला में दुकान और 5000 स्क्वायर फीट का गोदाम।
चाकोरपुर पुरानी बस्ती में 1000 स्क्वायर फीट में बना मकान।
मंडला-नैनपुर हाईवे पर दुकान और 3982 स्क्वायर फीट का गोदाम।

अलग-अलग जगह 1500, 437, 1940, 4950, 4950, 2050 के प्लॉट।
3 पिकअप वाहन, स्कूटर और बाइक।
गणेश जैसवाल के यहां जांच

मंडला जिले के ही नैनपुर में समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल का रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे मकान और इटका स्थित दुकान में सर्च की जा रही है। अब तक आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है। गणेश और उनकी पत्नी अनीता पर केस दर्ज किया गया है। गणेश जायसवाल समिति प्रबंधक राजू जायसवाल के भाई हैं।

गणेश के यहां मिली इस तरह की सम्पत्ति
इटका में 1830 स्क्वायर फीट में मकान और दुकान।
बड़ी खेरमाई के पीछे दुकान, मकान और 2260 स्क्वायर फीट का गोदाम।
रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे 2798 स्क्वायर फीट में 2 मंजिल मकान।

नया पिकअप वाहन, कार, स्कूटर और बाइक
रिटायर्ड टाइम कीपर के यहां मिली लग्जरी वाहन

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर निवाड़ी जिले में जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड टाइम कीपर कैलाश मिश्रा के दो ठिकानों पर रेड पड़ी है। सागर और जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने पृथ्वीपुर और दिग्वार कला में यह कार्रवाई की। कैलाश चंद्र मिश्रा के पास आय से 110 प्रतिशत की अधिक संपत्ति मिली है। टाइम कीपर और उसके बेटे नरेंद्र मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानें अब तक क्या मिला



मकान, नेहरू वार्ड, पृथ्वीपुरा-सिमरा जेरो मुख्य मार्ग।

अलग-अलग जगह 1.16 एकड़, 1 एकड़, 2.3 एकड़ खेती की जमीन।
जेसीबी, एसयूवी कार, फॉर्च्यूनर कार, बुलेट समेत 3 बाइक।

Next Story