मध्यप्रदेश

MP Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में छाएगा कोहरा, बदलेगा मौसम

MP Weather Forecast
x
MP Weather News Update: एमपी में छाएगा कोहरा बदलेगा मौसम

MP Weather Forecast: एमपी के मौसम में बड़ा बदलाव होने का संकेत मौसम विभाग से सामने आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय से कोहरा आगे बढ़ रहा है और उत्तर-भारत में कोहरे का असर शुरू हो गया। तो वही मध्यप्रदेश की ओर भी कोहरा तेजी के साथ बढ़ रहा है। इतना ही नही सर्द हवाएं भी चल रही है। जिससे मौसम में ठंडक तेजी से बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

5 दिन में दिखेगा कोहरा

जिस तरह से कोहरा बढ़ रहा है उससे अनुमान है कि आगामी 5 दिनों के अंतराल में कोहरा पंजाब, दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान सहित उत्तर भारत में छाएगा तो वही मध्यप्रदेश नया वर्ष की सुबह कोहरा से ढ़क सकता है।

यात्रियों को आ सकती है परेशानी

जिस तरह से कोहरा हिमालय से बढ़ रहा है उससे दिल्ली, पंजाब सहित उत्तर-भारत के राज्यों के लोगो को अलर्ट रहना होगा। इस दौरान उक्त राज्यों में यात्रा करने वालो यात्रियों के लिए समस्या आ सकती है, यू कंहा जाए कि बेवजह यात्रा से लोग बचे अन्यथा मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।

घने कोहरे से यातायात पर प्रभाव पड़ेगा, रेल यातायात एवं हवाई सेवाएं भी इससे प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को वाहन का इंतजार और समस्या से भरा हुआ सफर तय करना पड़ सकता है।

बादलों की चल रही लुका-छिपी

ज्ञात हो कि इन दिनों मौसम में बदलांव देखा जा रहा है। बादलों की लुका-छिपा आकाश में होने से जंहा धूंप कंमजोर पड़ गई है वही सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम के जानकारों का मानना है कि बारिश के भी आसार बन रहे है और बादलों से बारिश होने के बाद तेज ठंड का सामना लोगो को करना पड़ेगा। तो वही कोहरा पड़ने ओल गिरेगें। जिससे कपाने वाली ठंड पड़ सकती है।

Next Story