मध्यप्रदेश

MP Weather: 21 में भारी बारिश तो बाकी जिलों में बिजली गिरने को लेकर Yellow Alert जारी! जानें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम?

MP Weather Alert 6 July 2023
x
MP Weather Alert 6 July 2023: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के दौर शुरू है। कई जिलों में रुक रुक कर वर्षा हो रही है।

MP Weather Alert 6 July 2023: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के दौर शुरू है। कई जिलों में रुक रुक कर वर्षा हो रही है। पिछले 24 घन्टों के दौरान मध्य के प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, नर्मदापुरम एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, सागर, रीवा, जबलपुर उज्जैन एव चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर प्रदेश भर के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां Yellow Alert जारी

मौसम विभाग ने इंदौर संभाग के जिलों में तथा उज्जैन, देवास, रतलाम, आगर, मंदसौर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, अशोक नगर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर जिलों में भारी वर्षा एवं गरज चमक की संभावना व्यक्त की है। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में गरज चमक के संभावना देखते हुए मौसम विभाग ने Yellow Alert जारी किया है।

रीवा का ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रीवा जिलों में गुरुवार को बादल छाए रहने का आसार है। इस दौरान गरज चमक की भी सम्भावना है। Skymet Weather के अनुसार रीवा में अगले 24 घंटो के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

जिले में अब तक 92.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

रीवा जिले में 5 जुलाई को तहसील हुजूर में 20.8 मिमी तथा रायपुर कर्चुलियान 19 मिमी वर्ष दर्ज की गई।जिले में एक जून से अब तक कुल 92.30 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 109.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 57 मिलीमीटर, गुढ़ में 96मिलीमीटर, सिरमौर में 125.4 मिलीमीटर, त्योंथर में 22 मिलीमीटर, मऊगंज में 152.3 मिलीमीटर, हनुमना में 68.9 मिलीमीटर, सेमरिया में 70 मिलीमीटर, मनगवां में 110 मिलीमीटर, जवा में 76.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 128 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 113.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Next Story