मध्यप्रदेश

Mausam Ki Khabar: मध्यप्रदेश में 2 दिन में बदलेगा मौसम, आएगी भयंकर आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना

Weather News Updates
x

Weather News Updates

Mausam Ki Khabar: बदल रहे मौसम की ओर ध्यान दें तो पता चलता है कि आने वाले एक दो दिनों में देश तथा प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती है।

Mausam Ki Khabar: बदल रहे मौसम की ओर ध्यान दें तो पता चलता है कि आने वाले एक दो दिनों में देश तथा प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती है। वहीं सम्भावना जताई जा रही है कि तेज चमक की वजह से कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। माना जा रहा है कि अगर वर्तमान समय में मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो खेती को बहुत नुक्सान होगा।

प्रदेश के मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बारिश की सम्भावना को देखते हुए प्रदेश के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी हवाओं के एक ट्रफ की वजह से 7 से 9 मार्च के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानो में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज आधी चलने की सम्भावना है। वहीं कहा गया है कि कुछ जगहों में बारीश हो सकती है। 4 से 5 दिनां तक मौसम परिवर्तित रहेगा। वही प्रदेश के अन्य जगहों का मौसम पहले जैस समान्य बना रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ का असर 8 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है। कहा गया है कि समुद्र तल से करीब 3.1 किमी उपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिससे बारिश के साथ हवा चलने की सम्भावना है।

Next Story