मध्यप्रदेश

Mauganj Become New District of MP: मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना मऊगंज, अभी-अभी आई BIG UPDATE

MP Mauganj District News
x

mauganj

Mauganj Become New District of Madhya Pradesh: 15 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ जाएगा.

Mauganj will be 53rd district of MP: रीवा जिले से तीन तहसीलों को अलग कर मऊगंज जिला बना दिया गया है। यह प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज कहलाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा पूर्व में ही कर दी थी अब विधिवत आदेश जारी करते हुए मुख्यालय के लिए जरूरी पदस्थापना भी की जा रही है। 15 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ जाएगा। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

3 तहसीलें हुए शामिल

मऊगंज जिले में 3 तहसीलों को शामिल किया गया है। हालांकि बहुत जल्दी मऊगंज जिले में चौथी तहसील देवतालाब भी शामिल होगी। अभी तक देवतालाब उप तहसील है। जिन तीन तहसीलों को शामिल किया गया है उसमें नईगढ़ी, देवतालाब और मऊगंज शामिल है। तीनों तहसीलों का मुख्यालय मऊगंज होगा।

बताया गया है कि मऊगंज जिले की कुल जनसंख्या 616645 है। मतदाताओं की संख्या 6 लाख के करीब है। मऊगंज जिले में नईगढ़ी तहसील के 382 गांव, मऊगंज तहसील के 341 गांव तथा हनुमाना तहसील के 343 गांव शामिल होंगे।

सीएम ने मंच से की थी घोषणा

हाल के दिनों में रीवा आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथ में कागज लहराते हुए कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ आएं हैं। उन्होंने मऊगंज वासियों से जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में जो कागज है वह मऊगंज जिले का नक्शा है। मैं पूरी तैयारी के साथ आया हूं। 15 अगस्त को मऊगंज जिले में जिला मुख्यालय पर झंडारोहण होगा।

मऊगंज जिले का गठन होने के बाद रीवा जिले से 3 तहसीलें मऊगंज, हनुमाना और नईगढ़ी अलग हो जाएंगे। इसके बाद रीवा जिले में अभी भी 9 तहसीलें हैं। जिसमें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, गुढ, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगवां शामिल है।

नए जिले के लिए यह पद स्वीकृत

नए जिले मऊगंज में कलेक्टर का 1 पद, अपर कलेक्टर का 1 पद और संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर के 5 पद स्वीकृत किये गये हैं। सहायक लेखा अधिकारी का 1 पद प्रतिनियुक्ति या संविदा के आधार पर होंगे। जबकि अधीक्षक का 1 पद, सहायक अधीक्षक का 2 पद, ऑडिटर का 1 पद, निज सहायक का 1 पद, स्टेनोग्राफर का 1 पद, सहायक ग्रेड 2 के 13 पद, सहायक ग्रेड 3 के 25 पद, स्टेनो टायपिस्ट के 3 पद, कम्प्यूटर के ऑपरेटर के 3 पद, वाहन चालक के 6 पद, जमादार के 1 पद और भृत्य के 31 पदों को मंजूरी दी गई।

Next Story