मध्यप्रदेश

एमपी के सिवनी में मंत्र पढ़कर अमेरिका में कराई शादी, पंडितजी को डॉलर में मिली दक्षिणा

Sanjay Patel
27 May 2023 9:54 AM GMT
एमपी के सिवनी में मंत्र पढ़कर अमेरिका में कराई शादी, पंडितजी को डॉलर में मिली दक्षिणा
x
MP News: ध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शादी के मंत्र पढ़कर अमेरिका में दूल्हा-दुल्हन का विवाह करवाया गया। पंडितजी कम्प्यूटर के सामने बैठकर ऑनलाइन मंत्र पढ़े और हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवाई।

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शादी के मंत्र पढ़कर अमेरिका में दूल्हा-दुल्हन का विवाह करवाया गया। पंडितजी कम्प्यूटर के सामने बैठकर ऑनलाइन मंत्र पढ़े और हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवाई। शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चला। ऑनलाइन विवाह कराने में पंडितजी को 4 लाख 20 हजार रुपए की दक्षिणा मिली।

ऑनलाइन मंत्र पढ़ कराया विवाह

एमपी के सिवनी जिले के बारापत्थर क्षेत्र निवासी सुनील उपाध्याय के सुपुत्र देवांश उपाध्याय अमेरिका में जॉब करते हैं। वहीं पुणे की रहने वाली सुप्रिया भी वहीं जॉब करती हैं। दोनों विवाह करना चाहते थे किंतु काम की वजह से वह इंडिया नहीं आ पा रहे थे। जिनकी परेशानियों को देखते हुए सुनील उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे। अमेरिका में शादी कराने के लिए पंडितजी को खोजा जाने लगा जिस पर सुनील उपाध्याय ने कहा कि वह शादी तो सिवनी के पंडितजी राजेन्द्र पाण्डेय से ही कराएंगे। सब यह सुनकर हैरान रह गए। जिसके बाद तय हुआ कि पंडितजी ऑनलाइन वीडियो कॉल से जुड़ेंगे और मंत्र पढ़कर दोनों की शादी करवाएंगे।

पंडितजी को मिले 5100 डॉलर

कार्यक्रम तय होने के बाद अमेरिका में जॉब कर रहे देवांश और सुप्रिया का ऑनलाइन मंत्र पढ़कर विवाह संपन्न करवाया गया। 67 वर्षीय पंडितजी राजेन्द्र पाण्डेय वीडियो कॉल से ऑनलाइन जुड़े और हिन्दू रीति रिवाज से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। विवाह कराने के बाद पंडितजी दक्षिणा रुपयों में डॉलर में मिली। उन्हें 5100 अमेरिकी डॉलर दक्षिणा में मिले। पंडित राजेन्द्र पाण्डेय के अनुसार उनके जीवन का पहला अनुभव है जब उनके द्वारा विदेश में रह रहे जोड़े की ऑनलाइन माध्यम से शादी कराई है। वह कनाडा और अमेरिका में रहने वाले भारत के तीन परिवार के लिए ऑनलाइन सत्यनारायण भगवान की कथा कर चुके हैं। ऑनलाइन विवाह कराने का कार्यक्रम तीन दिनों तक चला। विवाह के इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद इसके वीडियो भी अब सामने आए हैं।

Next Story