मध्यप्रदेश

Marriage Certificate: बहुत आवश्यक होता है विवाह प्रमाण-पत्र, ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Dec 2022 2:30 PM IST
Updated: 2022-12-16 09:03:30
Marriage Certificate: बहुत आवश्यक होता है विवाह प्रमाण-पत्र, ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई
x

Marriage certificate is very important, apply online

Marriage Certificate: विवाह पंजीकरण अधिनियम 2008 के तहत, भारतीय नागरिक के सभी विवाहों को पंजीकृत करना अनिवार्य है। नागरिक अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Apply Marriage Certificate Online: विवाह पंजीकरण अधिनियम 2008 (Marriage Registration Act 2008) के तहत, भारतीय नागरिक के सभी विवाहों को पंजीकृत करना अनिवार्य है। नागरिक अब विवाह प्रमाण-पत्र (Marriage Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज हम आपको मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सम्पन्न हुए विवाह के लिए ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र पंजीयन (Online Marriage Certificate Registration) के लिए पूरी प्रक्रिया समझा रहें हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इन पॉइंट्स को फॉलो करना होगा।

  1. नागरिक (आवेदक) ई-नगरपालिका पोर्टल (mpenagarpalika.gov.in) पर उपलब्ध विवाह पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन (Online marriage registration form) भर सकते हैं।
  2. आवेदक को फॉर्म भरना होगा।
  3. सहायक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां संलग्न करनी होंगी और इसे पोर्टल पर जमा करना होगा।
  4. ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद, आवेदक को ऑनलाइन भुगतान (Marriage Certificate Registration Online Payment) करना होगा।
  5. एक बार भुगतान सफल हो जाने पर, सिस्टम भुगतान रसीद पर एक नंबर जनरेट करेगा।
  6. आवेदक भुगतान रसीद और मूल दस्तावेजों के साथ नगर निगम, नगर पालिका या अपने वार्ड के कार्यालय में जमा करें।

Marriage Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. दूल्हे और दुल्हन के 4 पासपोर्ट साइज फोटो (अलग-अलग)।
  2. वर और वधू का जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट।
  3. वर एवं वधू पक्ष के शादी के कार्ड।
  4. शादी समारोह 3 पोस्ट कार्ड साइज फोटो।
  5. 21 दिनों से अधिक की देरी के मामले में दोनों पक्ष (वर और वधू) की ओर से शपथ पत्र।
  6. वर एवं वधू के आधार कार्ड, समग्र आईडी।
  7. अगर शादी पंजीकृत पुजारी या आर्य समाज द्वारा की जाती है तो पुजारियों या संस्थानों को प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा।
  8. विवाह पंजीकरण के लिए शुल्क।
  9. दो गवाह विवरण और व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति।
  10. दूल्हा और दुल्हन को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना।
  11. वर और वधू दोनों का आईडी प्रूफ।
  12. विवाह पंजीयक कार्यालय में लिया अंगूठे का निशान।
  13. वेब कैम के माध्यम से फोटो कैप्चर।
  14. माता-पिता (वर और वधू) का आईडी प्रूफ।
  15. दो गवाहों के पहचान पत्र।


Marriage certificate is very important, apply online



Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story