मध्यप्रदेश

MP के कई जिलों के बदले गए बड़े अधिकारी, फटाफट से जानें आपके यहां कौन आया?

MP IAS Transfer News
x
MP Officers Transfer List 2023: नगरी प्रशासन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

MP Officers Transfer List 2023: नगरी प्रशासन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। कुछ अधिकारियों पर कार्यवाही के बाद रिक्त हुए स्थान पर अन्य अधिकारी को भेजा गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर दो दिवस के अंदर कार्यभार ग्रहण करें। आइए जाने किस अधिकारी को कहां भेजा गया है।

जाने किसका-किसका हुआ ट्रांसफर

कामिनी लिल्हारे बरघाट मुख्य नगरपालिका अधिकारी को योजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण मंडला बनाया गया है।

पूजा बनकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी को अब करेली नरसिंहपुर जिले का मुख्य नगरपालिका अधिकारी बनाया गया है।

कुमार कुकरेती मुख्य नगरपालिका अधिकारी और परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण मंडला को अब मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सिवनी बनाया गया है।

वेद प्रकाश पुरी गोस्वामी राजस्व उपनिरीक्षक नगर पालिका परिषद बालाघाट को प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बरघाट बनाया गया है।

Next Story