मध्यप्रदेश

एमपी के बढ़े तापमान के कारण पेड़ों पर ही सूख रहे आम के फल, जबलपुर के मियाजाकी आम की हालत ख़राब

Mango
x
पहले ही मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से देसी आम की बौर झड़ चुकी है।

Miyazaki Mango: पहले ही मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से देसी आम की बौर झड़ चुकी है। इस बार मध्यप्रदेश में आम की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। तो वही बची कुची फसल को तेज गर्मी सुखाए दे रही है। पेड़ पर लगे छोटे-छोटे आम सूखकर झड़ रहे हैं। बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि 43 डिग्री तक बढ़ा तापमान इसके लिए जवाबदार है। जापान का महंगा मियाजाकी आम जो मध्यप्रदेश के जबलपुर में लगा हुआ है उसे भी मध्य प्रदेश का मौसम राज नहीं आ रहा है।

दुनिया का सबसे महंगा आम है मियाजाकी

मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह आम ढाई लाख रुपए जोड़े में बिक चुका है। इस आम की खेती मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किसान कर रहे हैं। इतने महंगे आम की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड और कई कुत्ते लगाए गए हैं।

जबलपुर में इस आम की खेती कर रहे संकल्प परिहार बताते हैं कि गर्मी की वजह से आम के उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है। इस बार मौसम की वजह से आम की पैदावार में काफी असर पड़ा है। वही बढ़ रहे तापमान की वजह से आम के छोटे-छोटे फल सूख रहे हैं। वही बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की वजह से फल के रस में भी अंतर आएगा।

जबलपुर में हो रही मियाजाकी आम की खेती के लिए फार्म के मालिक द्वारा कड़ी व्यवस्था की गई है। सबसे पहले किसी सुरक्षा की वजह से मियाजाकी आम चर्चा में आया। जानकारी के अनुसार आम की सुरक्षा के लिए 4 गार्ड लगाए गए हैं वही 7 कुत्ते दिन रात बगीचे में भ्रमण करते हैं। सिक्योरिटी गार्ड और कुत्तों की नजर से नहीं बच सकता। या यूं कहें कि इनके हनुमत के बगैर कोई भी बगीचे में प्रवेश नहीं कर सकता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story