मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh Weather Update : कई क्षेत्रों में हो सकती है बारिश, ओले गिरने की भी संभावना

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:14 AM GMT
Madhya Pradesh Weather Update : कई क्षेत्रों में हो सकती है बारिश, ओले गिरने की भी संभावना
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Madhya Pradesh Weather Update राजधानी सहित प्रदेश में मौसम एक बार फिर रुख बदल रहा है। शहर में न केवल ठंडी हवाएं चल रही हैं, बल्कि सुबह-शाम ठंड का अहसास भी हो रहा है। इधर, प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार से हल्की बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रहे चक्रवात के कारण कहीं-कहीं ओले भी गिरने की संभावना है।

राजधानी के आसमान में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे इधर, राजधानी के आसमान में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे व ठंडी हवाएं चलेंगी। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। इसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा।

बंगाल की खाड़ी से एक पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव का क्षेत्र बन रहा मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार बंगाल की खाड़ी से एक पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है।

उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है इधर, 10 और 11 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में चक्रवाती संचलन के चलते दक्षिण पश्चिम राजस्थान और पड़ोसी शहरों में एक ही दिन में चक्रवात बनने की संभावना है, जिससे उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसमें ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग में तेज आंधी के साथ बिजली भी चमक सकती है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story