मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले प्रशासनिक सर्जरी: 12 IAS अधिकारियों के तबादले, सीधी, उमरिया समेत 6 जिलों के कलेक्टर बदले; देखें लिस्ट

Neelam Dwivedi
10 March 2024 8:41 AM IST
मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले प्रशासनिक सर्जरी: 12 IAS अधिकारियों के तबादले, सीधी, उमरिया समेत 6 जिलों के कलेक्टर बदले; देखें लिस्ट
x
MP IAS Transfer List: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

MP IAS Transfer March 2024 List: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के तहत सीधी, उमरिया और रतलाम समेत 6 जिलों के कलेक्टरों को हटाकर उनकी जगह नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।

कलेक्टरों का तबादला

जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें उमरिया, सीधी, रतलाम, विदिशा, दमोह और झाबुआ शामिल हैं। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का तबादला आदेश जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

इस प्रशासनिक सर्जरी में कुछ खास बातें भी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पदस्थ किए गए उमरिया कलेक्टर और चुनाव आयोग के आदेश पर आचार संहिता लागू रहने के दौरान पदस्थ किए गए रतलाम कलेक्टर को भी सरकार ने हटा दिया है।

उमरिया कलेक्टर का तबादला

उमरिया कलेक्टर बुद्धेश वैद्य को शासन ने विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले ही कलेक्टर बनाया था। वे छह महीने की कलेक्टरी के बाद ही हटा दिए गए। हालांकि, वैद्य की कलेक्टरी बरकरार रखी गई है और उन्हें उमाशंकर भार्गव की जगह विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है। वैद्य की जगह जीएडी में पदस्थ उप सचिव धरणेंद्र कुमार जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है।

रतलाम कलेक्टर का तबादला

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर रतलाम कलेक्टर के पद पर भास्कर लक्षकार को पदस्थ किया गया था। यहां पदस्थ नरेंद्र सूर्यवंशी को तब आयोग के निर्देश पर हटाया गया था। अब लक्षकार को भी हटा दिया गया है। रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी राजेश बाथम को सौंपी गई है।

लोकसभा क्षेत्र में तीन साल के क्राइटेरिया पूरा करने वाले कलेक्टरों में विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय सिंह शामिल हैं। अक्षय सिंह के अलावा बाकी सभी के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। एक दो दिन में अक्षय का भी ट्रान्सफर आदेश जारी हो सकता है।

शनिवार को हुए फेरबदल में झाबुआ और दमोह कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। इनकी पोस्टिंग भी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के तीन माह पहले की गई थी। सीएम आफिस में उप सचिव सुधीर कोचर को दमोह और नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है।

किसको कहां से कहां भेजा

  1. भास्कर लक्षकार (कलेक्टर रतलाम) को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का एमडी बनाया।
  2. उमाशंकर भार्गव (कलेक्टर विदिशा) को राज्यपाल का अपर सचिव बनाया।
  3. स्वरोचिष सोमवंशी (राज्यपाल के उपसचिव) अब सीधी के कलेक्टर बने।
  4. धरणेन्द्र जैन (उपसचिव जीएडी) उमरिया कलेक्टर बने।
  5. राजेश बाथम, अपर आयुक्त (राजस्व) अब रतलाम कलेक्टर बने।
  6. मयंक अग्रवाल (कलेक्टर दमोह) जॉइंट कंट्रोलर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन बने।
  7. साकेत मालवीय (कलेक्टर सीधी) को कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया।
  8. नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीना झाबुआ की कलेक्टर होंगी।
  9. तन्वी हुड्‌डा (कलेक्टर झाबुआ) अब मप्र वित्त निगम इंदौर में एमडी होंगी।
  10. बुद्वेश वैद्य (कलेक्टर उमरिया) अब विदिशा के कलेक्टर बने।
  11. सुधीर कुमार कोचर (उप सचिव मुख्यमंत्री) को दमोह कलेक्टर बनाया।
  12. मनोज सरियाम (सीईओ जिला पंचायत भिंड) अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल बनाए गए।
Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story