
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश: बुरहानपुर...
मध्य प्रदेश: बुरहानपुर में बाघ किसान को मारकर खा गया!

Tiger killed and ate a farmer in Burhanpur: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के जंगली क्षेत्र में दहशत का माहौल है. यहां एक आदमखोर बाघ इंसानों का शिकार कर रहा है. हाल ही में एक आदमखोर बाघ ने 38 साल के किसान को अपना शिकार बना लिया। बाघ ने न सिर्फ किसान को मार डाला बल्कि उसे खा भी गया.
बुरहानपुर के गोंडी गांव में बाघ द्वारा 38 साल के किसान मुन्ना कसदेकर को अपना शिकार बना लिया है. मामला बीते शुक्रवार का है. मुन्ना रात के वक़्त अपने खेत की फसलों की रखवाली कर रहा था. लेकिन जब वो सुबह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले चिंतित हो गए. जब उसे ढूढ़ने के लिए परिजन खेत की तरफ गए तो उन्हें मुन्ना का शव मिला।
बुरहानपुर- बाघ ने किसान का किया शिकार
— Anoop mishra rahul (@rahulmi50606036) February 23, 2023
देड़तलाई के जंगल में किसान की मौत
बाघ ने किसान के शव को आधा खाया,दो दिन से किसान था लापता
किसान का शव मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी
बाघ ने बैल पर भी किया था हमला
देड़तलाई के खेतों में बाघ का घूमता हुआ वीडियो भी आया सामने pic.twitter.com/2Ni3bQFSPp
बुरहानपुर में बाघ ने किसान का शिकार किया
मुन्ना की आधी खाई हुई बॉडी खेत के पास मिली, शव देखकर ही ग्रामीणों को इसका अंदाजा हो गया था कि यह किसी आदमखोर बाघ ने अंजाम दिया है. इसके बाद परिजन वन विभाग जाकर प्रदर्शन करने लगे. मामले को मानव अधिकार आयोग ने भी संज्ञान में लिया, और वन विभाग सहित बुरहानपुर कलेक्टर को पत्र लिखा, जिसके बाद वन विभाग ने म्रतक के परिजनों को 8 लाख रुपए का मुआवजा दिया।
वन विभाग सर्चिंग कर रहा
वन विभाग को शक है कि मुन्ना को मारने वाला बाघ वही आदमखोर टाइगर है जिसने कुछ दिन पहले दो पालतू बैलों का शिकार किया था. टाइगर को ट्रैक करने के लिए वन विभाग ने सर्चिंग शुरू कर दी है. और जगह-जगह कैमरा लगा दिए हैं.




