मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: देवउठनी ग्यारस पर 14 जिलों में आज स्थानीय अवकाश, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे

Aaryan Puneet Dwivedi
12 Nov 2024 12:03 PM IST
Local Holiday Declared
x

Local Holiday Declared

देवउठनी ग्यारस के अवसर पर मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज स्थानीय अवकाश रहेगा। स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

भोपाल. देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के 14 जिलों में आज स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इन जिलों में इंदौर, रतलाम, सागर, बैतूल, भिंड, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना, मैहर, सिंगरौली, देवास और झाबुआ शामिल हैं।

स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

स्थानीय अवकाश के कारण इन जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े दफ्तर खुले रहेंगे।

देवउठनी ग्यारस का महत्व

देवउठनी ग्यारस को प्रबोधिनी ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन से सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि शुरू हो जाते हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story