मध्यप्रदेश

MP Weather Report: शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, यहां 5 डिग्री के नीचे आया पारा

MP Weather
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठंड ने अपने तेवर तेज किए हुए है और सर्दी का सितम आगे भी जारी रहेगा।

MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) इन दिनों शीतलहर की चपेट में है और प्रदेश का पारा 8 डिग्री के नीचे पहुच गया है। दरअसल बारिश-ओले गिरने के बाद से ठिठुरन बढ़ गई है। गलन वाली ठंड ने जोर पकड़ लिया है। यही वजह है कि भोपाल-इंदौर और दूसरे अन्य शहरों में तो रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

जानकारी के तहत मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तो तापमान 5 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड हुआ। उज्जैन में रात का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अभी सताऐगी ठंड

मौसम वैज्ञानिको के अनुसार अभी 3 दिन तक सर्दी का सितम इसी तरह से जारी रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। इतना ही नही 20 जनवरी के बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। यह इस सीजन का आखिरी सिस्टम हो सकता है।

एमपी के तापमान पर एक नजर

मध्य प्रदेश सभी इलाकों में जोरदार ठंड पड़ रही है। धार, गुना, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में तो पारा 6 डिग्री के नीचे चला गया। ग्वालियर और इंदौर में यह 7 डिग्री पर अटका हुआ है। भोपाल में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह 8 डिग्री पर आ गया है।

ग्वालियर में ठंड के साथ कोहरा भी छाया हुआ है। यहां सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर रह गई थी। पश्चिमी मध्य प्रदेश की बात करें तो छिंदवाड़ा और मंडला में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई है।

चल रही सर्द हवाएं

मौसकम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी राजस्थान के ऊपर चक्रवात एवं हरियाणा में साइक्लोन है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी कोंकण क्षेत्र से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और झारखंड तक एक ट्रफ लाइन है। यही गतिविधियां चक्रवाती रूप में है। जिसका असर मध्य प्रदेश में ठंड पड़ रहा है।

सिवनी में गिरे

मंगलवार शाम सिवनी के 150 से ज्यादा गांवों में ओले गिरे। खेतों, सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई। प्रदेश में अब तक 12 से ज्यादा जिलों में ओले गिर चुके हैं।

Next Story