मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार किसानों को करेगी मालामाल, खाते में आएगी राहत राशि

madhya pradesh news
x
मध्यप्रदेश के 25 जिलों के किसानों के खाते में 16 फरवरी को आएगी राहत राशि।

MP Kisan News: किसानों के लिए बुधवार का दिन अच्छा होने वाला है और एमपी सरकार उनके खाते में राहत राशि भेजने वाली है। खबरो के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान 16 फरवरी को ओलावृष्टि एवं असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति की राहत राशि का वितरण करेंगे। माना जा रहा है कि इसका लाभ 25 जिलों के करीब 1 लाख 70 हजार किसानों को मिलेगा।

सीएम ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि किसानों के हर सुख-दुख में वे हमेशा साथ रहे है। प्राकृतिक आपदा हो या बाढ़, बारिश, ओलावृष्टि, फसलों पर आए संकट में होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार करती आ रही है। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के नुकसान की राहत राशि अब आप के बैंक खातों में डालूंगा।

277 करोड़ की भेजी जाएगी राहत राशि

खबरों के तहत बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 जिलों के 1 लाख 77 हजार से ज्यादा ओला पीड़‍ति किसानों के खाते में 277 करोड़ की राहत राशि एक क्लिक में ट्रांसफर कर सकते है। 25 जिलों के सर्वे में फसल नुकसान का रकबा एक लाख 64 हजार 566 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में नुकसान पाया गया है। इसके तहत 70 तहसीलों 1 हजार से ज्यादा गांवों के लगभग 1 लाख 77 हजार किसान प्रभावित हुए है, जिन्हें मुआवजा मिलना है।

सीएम ने पूर्व में दिया था संकेत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व में ही संकेत दिए थें कि बहुत जल्द ही राहत राशि किसानों के खाते में जारी की जाएगी। वही बीते दिनों ट्वीट कर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करवाए और किसानों को जल्द राहत राशि दी जाए।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story