मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IPS अधिकारियों को दिया अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

MP News
x
MP News: राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना के साथ अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई अधिकारीयों को अतिरिक्त पदभार दिया गया है। इसको लेकर शुक्रवार शाम को आदेश भी जारी किये गए है। श्रीनिवास वर्मा, भापुसे (1997), अभय सिंह, भापुसे (2002), कृष्णावेनी देसावतु,भापुसे (2007), ललित शाक्यवार,भापुसे (2008), मुकेश कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (2009) को अतिरिक्त पद भार दिया गया हैं।

इनको में अतरिक्त पद भार

  • श्रीनिवास वर्मा, भापुसे (1997) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ग्वालियर जोन को पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज का अतिरिक्त पद भार दिया गया है।
  • अभय सिंह, भापुसे (2002) पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन, भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज, भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार का अतिरिक्त पद भार दिया गया है।
  • कृष्णावेनी देसावतु उप भापुसे (2007) पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेज, ग्वालियर को पुलिस महानिरीक्षक, विसबल रेंज, भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार, म.प्र. भोपाल का अतिरिक्त पद भार दिया गया है।
  • ललित शाक्यवार, भापुसे (2008) उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेज, छतरपुर को उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर का अतिरिक्त पद भार दिया गया है।
  • मुकेश कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (2009) उप पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट रेज, बालाघाट को उप पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल रेंज , शहडोल का अतिरिक्त पद भार दिया गया है।
Next Story