मध्यप्रदेश

आम बजट में मध्य प्रदेश को मिला लाभ, केन-बेतवा लिंक एवं रेल कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ

Madhya Pradesh got benefit in general budget paving way for construction of Ken Betwa link and rail corridor
x
केन्द्र सरकार ने अपने आम बजट में मध्य प्रदेश की दो परियोजनाओं को दिए महत्व।

केन्द्र सरकार ने अपने आम बजट में की मध्य प्रदेश दो परियोजनाओं को महत्व दिया है। बजट मिल जाने से इसमें तेजी के साथ काम हो सकेगा। दरअसल आम बजट 2022-23 में मध्यप्रदेश के इस प्रोजेक्ट पर कुल 44 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसमें से 1400 करोड़ रुपए मंगलवार को केंद्र सरकार ने दे दिए। इसकी घोषणा बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की। वित्त मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 5 और नदियों को जोड़ा जाएगा।

रेल कॉरीडोर पर भी फोकस

वित्तमंत्री ने अपनी घोषणा में बताया है कि एमपी के इटारसी से विजयवाड़ा तक रेलवे का उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर बनाया जाएगा। ये प्रोजेक्ट जून 2022 में शुरू होगा और 2030 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

केन-बेतवा से मध्य प्रदेश को लाभ

केन-बेतवा लिंक परियोजना से सबसे ज्यादा फायदा बुंदेलखंड क्षेत्र को होगा। इसमें एमपी के पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, दतिया, विदिशा, शिवपुरी और रायसेन आते हैं, वहीं उत्तरप्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले भी इस परियोजना से लाभाविंत होगे।

44,605 ​​करोड़ खर्च

केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44,605 ​​करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 39,317 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दे दी है। इसमें से 1400 करोड़ रुपए दे भी दिए हैं। 36,290 करोड़ रुपए केंद्र सरकार अनुदान के तौर पर देगी, 3027 करोड़ रुपए का लोन देगी।

इस परियोजना का बड़ा लाभ

केंद्र सरकार ने नदियों को जोड़ने के लिए नेशनल पर्सपेक्टिव प्लान बनाया था। केन-बेतवा लिंक परियोजना प्लान का पहला प्रोजेक्ट है। केन नदी का पानी बेतवा नदी में ट्रांसफर किया जाएगा।

  • केन-बेतवा लिंक से सालाना 10.62 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी।
  • 62 लाख लोगों को पीने का पानी भी मिलेगा।
  • 103 मेगावॉट हाइड्रोपॉवर और 27 मेगावाट की क्षमता वाला सोलर प्लांट भी बनाया जाएगा।
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना में दो बिजली प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 72 मेगावॉट है।
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story