मध्यप्रदेश

देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में 5 मध्यप्रदेश के शामिल : MP NEWS

News Desk
31 March 2021 7:57 PM GMT
देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में 5 मध्यप्रदेश के शामिल : MP NEWS
x
भोपाल। देश के 50 लोकप्रिय कप्तानों की सूची फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जारी की गई है। जिसमें 5 पुलिस कप्तान मध्यप्रदेश के शामिल हैं। जिनमें रतलाम एसपी गौरव तिवारी, खंडवा एसपी सिंह, सिंगरौली एसपी वीरेंद्र सिंह, छतरपुर एसपी सचिन शर्मा एवं ग्वालियर एसपी अमित सांघी शामिल हैं। इन पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश मान बढ़ाया है। 

भोपाल। देश के 50 लोकप्रिय कप्तानों की सूची फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जारी की गई है। जिसमें 5 पुलिस कप्तान मध्यप्रदेश के शामिल हैं। जिनमें रतलाम एसपी गौरव तिवारी, खंडवा एसपी सिंह, सिंगरौली एसपी वीरेंद्र सिंह, छतरपुर एसपी सचिन शर्मा एवं ग्वालियर एसपी अमित सांघी शामिल हैं। इन पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश मान बढ़ाया है।

इन मापदंडों पर हुआ चयन

बताया गया है कि मध्यप्रदेश समेत पुलिस कप्तानों का 12 मापदंडों के आधार पर किया गया है। जिनमें क्राइम कंट्रोल, लाॅ एण्ड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रैडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता पर किये गये वार्षिक सर्वेक्षण के बाद किया गया है।

चुनौतीपूर्ण रहा कार्य

बताया गया है कि देश भर में करीब 700 से अधिक पुलिस कप्तान पदस्थ हैं। जिनमें से 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण कार्य था। लेकिन विभिन्न स्रोतों, ग्राउण्ड सर्वे के आधार पर लगभग 200 जिला पुलिस कप्तानों का चयन किया गया। इसके बाद प्रबुद्ध जनों से चर्चा एवं मीडिया को आधार बनाकर सभी अधिकारियों को 50 वर्गो में विभाजित किया गया। इसके बाद हर वर्ग से एक-एक लोकप्रिय पुलिस कप्तान को सूची में शामिल किया गया। इसके बाद 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों का चयन किया जा सका।

देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान

1. डा. प्रतिन्दर सिंह, उत्तरप्रदेश
2. अजय यादव, एसएसपी, रायपुर छत्तीसगढ़
3. कार्तिकेय, पुलिस कमिश्नर निजामाबाद तेलंगाना
4. विक्रमजीत सिंह दुग्गल, एसएसपी पटियाला पंजाब
5. जोगिंदर कुमार, एसएसपी गोरखपुर उत्तरप्रदेश
6. सेंथिल अबुदई, एसएसपी हरिद्वार उत्तराखंड
7. अमनजीत कौर, एसपी नलबाड़ी असम
8. दीपक कुमार झा, एसपी जगदलपुर छत्तीसगढ़
9. अन्टो अल्फांसो, डीसीपी उत्तरी दिल्ली
10. पंकज कुमार सिंह, एसएसपी साउथ गोवा
11. प्रीति चंद्रा, एसपी बीकानेर राजस्थान
12. विधि चैधरी, डीसीपी सूरत गुजरात
13. बबलू कुमार एसएसपी उत्तरप्रदेश
14. जयंतकांत, एसएसपी मुजफ्फरपुर बिहार
15. अमित सांघी, एसपी ग्वालियर मध्यप्रदेश
16. अजय कुमार सहनी, एसएसपी मेरठ उत्तरप्रदेश
17. राहुल शर्मा, एसपी रोहताक हरियाणा
18. वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिंगरौली मध्यप्रदेश
19. डा. अभिनव देखमुख, एसपी कोल्हापुर महाराष्ट्र
20. गौरव कुमार तिवारी, एसपी, रतलाम मध्यप्रदेश
21. अरविंदर पी, एसपी त्रिवल्लूर तमिलनाडु
22. कुंवर विशाल सिंह, एसपी पुरी उड़ीसा
23. अलका मीणा, एसएसपी एसबीएस नगर पंजाब
24. कलानिधि नैथानी, एसएसपी गालियाबाद उत्तरप्रदेश
25. मोहित चावला, एसपी शिमला हिमाचल प्रदेश
26. धुरत सयाली, एसपी नबादा बिहार
27. प्रभाकर चैधरी, एसएसपी मोरादाबाद उत्तरप्रदेश
28. विनिता साहू, डीसीपी नवी मुंबई महाराष्ट्र
29. श्वेता श्रीमाली, एसपी जामनगर गुजरात
30. सागर सिंह कलसी, एसपी एसीबी जम्मू कश्मीर
31. चंदन झा, एसपी बोकारो झारखंड
32. आनंद मिश्रा, एसपी धुबरी असम
33. मोक्षदा पाटिल, एसपी औरंगाबाद ग्रामीण महाराष्ट्र
34. परमिंदर सिंह, डीसीपी आउटर दिल्ली
35. कुमार आशीष, एसपी किशनगंज बिहार
36. सिद्धार्थ कौशल, एसपी प्रकक्षम आंध्रप्रदेश
37. शालिनी अग्निहोत्री, एसपी मंडी हिमाचल प्रदेश
38. प्रीति प्रियदर्शनी, एसएसपी नैनीताल उत्तराखंड
39. विवेक सिंह, एसपी खंडवा मध्यप्रदेश
40. गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल हरियाणा
41. तेजस्विनी गौतम, एसपी अलवर राजस्थान
42. राहुल त्रिपाठी, एसपी गिर सोमनाथ गुजरात
43. तृप्ति भट्ठ, एसएसपी टिहरी गढ़वाल उत्तरखंड
44. चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू कश्मीर
45. प्रियंका मीणा, एसपी लोहरदगा झारखंड
46. डा. मोहित कुमार गर्ग, एसपी रत्नागिरी महाराष्ट्र
47. कार्तिकेय शर्मा, एसपी शेखपुरा बिहार
48. सचिन शर्मा, एसपी छतरपुर मध्यप्रदेश
49. अर्पित जैन, डीसीपी फरीदाबाद हरियाणा
50. लिपि सिंह, एसपी सहरसा बिहार

Next Story