मध्यप्रदेश

LPG Gas Cylinder Price Big Alert 2023: गुड न्यूज़! MP में ₹500 में गैस सिलेंडर देने का ऐलान?

LPG Gas Cylinder Price Big Alert 2023: गुड न्यूज़! MP में ₹500 में गैस सिलेंडर देने का ऐलान?
x
LPG Gas Cylinder Price 2023: पुनः सत्ता में अपना कब्जा जमाने कांग्रेस भी पीछे नहीं है। हाल के दिनों में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ 5 बड़े वायदे कर चुके हैं।

LPG Gas Cylinder Price 2023: मध्य प्रदेश में वर्तमान समय में भाजपा की सरकार है। वर्ष 2023 के अंत में एक बार फिर विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव के पूर्व ही सत्ताधारी भाजपा और सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस अपनी-अपनी जोर आजमाइश शुरू कर दिए हैं। इन दिनों भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2023 में सरकार बनाने के लिए अभी से लोकलुभावन वादे करना शुरू कर चुके हैं। कई घोषणाएं हो चुकी हैं। वही पुनः सत्ता में अपना कब्जा जमाने कांग्रेस भी पीछे नहीं है। हाल के दिनों में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ 5 बड़े वायदे कर चुके हैं। आइए जाने क्या है सत्ता तक पहुंचने की हलचल।

कांग्रेस के 5 बड़े वायदे Madhya Pradesh Assembly Election 2023

एमपी कांग्रेस नामक ट्विटर अकाउंट से कमलनाथ के साथ पांच बड़ी सौगात हेडिंग से ट्वीट किया गया है। जिसमें सूक्ष्म तौर पर बताया गया है कि गैस सिलेंडर 500 रुपए मे देंगे, हर महिला को 1500 रुपए महीना देंगे, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देंगे। किसानों का कर्ज माफ होगा और पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

ओल्ड पेंशन स्कीम

मध्यप्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के कर्मचारियों से वादा कर दिया है। कहा है कि सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। कांग्रेस की सरकार वाले प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। इसलिए अब इसमें कोई संशय नहीं है। अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पुरानी पेंशन योजना हर हाल में लागू होगी।

किसानों की कर्जमाफी

कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है। कांग्रेस के वादे के अनुसार सरकार बनने के बाद राज्य के किसानों का कर्जा माफ होगा।

महिलाओं को 1500 रुपए

इस बार कांग्रेस ने अपने चुनाव के पूर्व वादे में महिलाओं को भी शामिल किया है। यह बात अलग है कि वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए महीने देने की घोषणा के बाद कांग्रेस की ओर से सरकार बनने पर 1500 रुपए देने का वादा किया गया है। हो चाहे जो कुछ लेकिन कांग्रेस ने इस बार महिलाओं को याद करते हुए 15 सो रुपए महीने देने की बात कही है।

500 रुपए में सिलेंडर

सरकार ने वादा किया है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य के लोगों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। राजस्थान में इसकी घोषणा कुछ महीने पूर्व हुई थी अप्रैल से लागू भी हो चुका है और लोगो को 500 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने लगा है।

Next Story