मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के धार नगर पालिका के अधीक्षण यंत्री के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, सोना-चांदी सहित दौलत से लबालब है अधिकारी

मध्य प्रदेश के धार नगर पालिका के अधीक्षण यंत्री के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, सोना-चांदी सहित दौलत से लबालब है अधिकारी
x
Dhar lokayukta Raid :आय से अधिक सम्पत्ति की जांच करने के लिये लोकायुक्त की टीम शनिवार की अल सुबह धार नगर पालिका (Dhar Nagar Palika) के अधीक्षण यंत्री डीके जैन (Superintending Engineer DK Jain) के तीन ठिकानों पर रेड मारी है। जानकारी के तहत धार के अलावा इंजीनियर के इंदौर (Indore) स्थित घर पर भी कार्रवाई के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। 

Dhar lokayukta Raid News / धार लोकायुक्त रेड न्यूज़ : आय से अधिक सम्पत्ति की जांच करने के लिये लोकायुक्त की टीम शनिवार की अल सुबह धार नगर पालिका (Dhar Nagar Palika) के अधीक्षण यंत्री डीके जैन (Superintending Engineer DK Jain) के तीन ठिकानों पर रेड मारी है। जानकारी के तहत धार के अलावा इंजीनियर के इंदौर (Indore) स्थित घर पर भी कार्रवाई के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

अभी तक यह मिला

लोकायुक्त की टीम ने अधीक्षण यंत्री डीके जैन के मकान से पहली ही जांच में 44 तोला से ज्यादा के सोने के आभूषण, मकान, दुकान और कृषि भूमि की 20 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में किए गए निवेश की भी जानकारी मिली है।

लोकायुक्त डीएसपी भदोरिया के मुताबिक डीके जैन जिस बंगले में रहते हैं। उसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक की है। प्रारंभिक जांच में में 5 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है।

वेतन से 112 प्रतिशत ज्यादा मिल सम्पत्ति

शुरुआती जांच में 15 पासबुक मिली हैं, जिनका मिलान किया जा रहा है। वेतन से करीब 112 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले पहले राउ नगर पंचायत में भी पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में धार नगर पालिका के में पदस्थ है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story