मध्यप्रदेश

Live LIVE Updates Madhya Pradesh: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक शामिल

LIVE Updates Madhya Pradesh
x

LIVE Updates Madhya Pradesh

LIVE Updates Madhya Pradesh: एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। नारायण त्रिपाठी ने VJP के 25 प्रत्याशी घोषित किए, एमपी के 40 सीटों में उम्मीदवार उतारने का प्लान है।

LIVE Updates Madhya Pradesh: एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 40 लोगों के नाम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय तक को चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की दोपहर 1:45 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी साथ हैं। इधर, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पार्टी विंध्य जनता पार्टी (VJP) के लिए राज्य के 25 सीटों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। नारायण त्रिपाठी ने कहा एमपी की 230 सीटों में से 40 विधानसभा क्षेत्रों में VJP अपने उम्मीदवार उतारेगी। मैहर सीट से नारायण त्रिपाठी खुद VJP से चुनाव लड़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी करीब 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राजनगर से पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने उनका स्वागत किया। यहां करीब 7 मिनट रुकने के बाद पीएम हेलिकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए थे। प्रधानमंत्री का 7 दिन में मध्यप्रदेश का यह दूसरा दौरा है। 21 अक्टूबर को वे ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस पर आए थे। उन्होंने स्टूडेंट्स से संवाद भी किया था।

Live Updates

  • 27 Oct 2023 12:51 PM GMT

    एमपी चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी चुनावी प्रचार की शुरूआत कल से करने जा रही है। प्रचार की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इसके साथ ही आज शाम को पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूजी जारी कर दी है। प्रदेश में 40 प्रचारक को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।



     


    

  • 27 Oct 2023 9:49 AM GMT

    चित्रकूट में PM मोदी ने रघुवीर मंदिर में की पूजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्रकूट को अलौकिक बताते हुए कहा कि यहां प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण नित्य निवास करते हैं। PM मोदी शुक्रवार को स्व. अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए हैं। आयोजन श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है। मंच से प्रधानमंत्री ने अरविंद भाई मफतलाल का फोटोयुक्त डाक टिकट जारी किया।

    चित्रकूट आकर सबसे पहले PM ने रणछोड़दास और श्री रघुवीर मंदिर में पूजा की। श्री राम संस्कृत महाविद्यालय में कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से चर्चा की। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड भी देखा। सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।

  • 27 Oct 2023 9:47 AM GMT

    मेरी भूमिका शिवराज तय करेंगे: उमा भारती

    उमा भारती ने कहा, 'चुनाव में प्रचार के लिए मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। वे जहां चाहे चुनावी प्रचार में मेरा उपयोग कर सकते हैं।' 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा- इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा जाए। मेरे बोलने का टर्न अब पूरा हो गया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती टीकमगढ़ में हैं। उनके भतीजे राहुल लोधी जिले की खरगापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं। गुरुवार शाम को उमा ने यहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। टीकमगढ़ में पार्टी छोड़ने वाले पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और पूर्व बैंक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को मानने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं यहां किसी को मनाने नहीं आई हूं। यह काम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और हितानंद शर्मा का है। पार्टी छोड़ने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

  • 27 Oct 2023 9:30 AM GMT

    MP के चित्रकूट में पीएम मोदी, 7 महीने में 11वां दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 महीने में यह मध्यप्रदेश का 11वां दौरा है। इससे पहले वे इन तारीखों में भी एमपी आ चुके हैं...

    • 1 अप्रैल- भोपाल MP की पहली वंदेभारत ट्रेन (रानी कमलनापति- दिल्ली) को हरी झंडी दिखाई।
    • 24 अप्रैल- रीवा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
    • 27 जून- भोपाल दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया
    • 1 जुलाई- शहडोल सिकलसेल मुक्ति कार्यक्रम शुभारंभ किया और आदिवासियों से संवाद किया
    • 12 अगस्त- सागर संत रविदास मंदिर और संग्रहालय का भूमिपूजन कर सभा को संबोधित किया।
    • 14 सितंबर- सागर बीना में पेट्रो केमिकल और रिफाइनरी विस्तारीकरण कार्यक्रम की आधारशिला रखी
    • 25 सितंबर- भोपाल जंबूरी मैदान पर आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया।
    • 2 अक्टूबर- ग्वालियर 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
    • 5 अक्टूबर- जबलपुर रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर दुर्गावती स्मारक और उद्यान का शिलान्यास।
    • 21 अक्टूबर-ग्वालियर सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। स्टूडेंट्स से संवाद किया।

  • 27 Oct 2023 9:25 AM GMT

    VJP ने इन 25 सीटों पर उम्मीदवार का किए घोषित

    मैहर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी पार्टी विंध्य जनता पार्टी (VJP) के 25 उम्मीदवार घोषित किए हैं। नारायण त्रिपाठी ने कहा एमपी की 230 सीटों में से 40 विधानसभा क्षेत्रों में VJP अपने उम्मीदवार उतारेगी। मैहर सीट से नारायण त्रिपाठी खुद VJP से चुनाव लड़ेंगे। नारायण ने विंध्य इलाके से लेकर बुन्देलखंड, भोपाल और इंदौर तक की सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

    इन 25 सीटों पर उम्मीदवार का किए घोषित

    1. रैगांव- आरती वर्मा
    2. सतना- हरिओम गुप्ता
    3. मैहर- नारायण त्रिपाठी
    4. अमरपाटन- शशि सत्येन्द्र शर्मा
    5. सेमरिया-हासिफ मोहम्मद अली
    6. त्योंथर- कमांडो अरुण गौतम
    7. देवतालाब- कुंजबिहारी तिवारी
    8. गुढ़- शिवमोहन सिंह
    9. चुरहट- अरुण द्विवेदी
    10. सीधी- बाल्मीकि तिवारी
    11. सिहावल- आशीष मिश्रा
    12. चितरंगी- रामकृष्ण कोल
    13. सिंगरौली- कुंदन पांडेय
    14. ब्यौहारी- लेखन सिंह
    15. जयसिंहनगर- फूलमती सिंह
    16. जैतपुर- हीरालाल पनिका
    17. अनूपपुर- प्यारेलाल पनिका
    18. बांधवगढ़- धूप सिंह
    19. मानपुर- राजकुमार बैगा
    20. शहपुरा- मदन सिंह परस्ते
    21. डिंडोरी- सितार मरकाम
    22. भोपाल दक्षिण-पश्चिम- मनीष पांडेय
    23. अंबेडकर नगर महू- बैद्यनाथ मिश्रा
    24. बड़ा मलहरा- दिनेश यादव

Next Story