मध्यप्रदेश

LIVE UPDATE : दिग्विजय 30,000 और ज्योतिरादित्य 8000 मतों से पीछे, इंदौर में भाजपा के शंकर ललवानी एक लाख मतों से आगे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
LIVE UPDATE : दिग्विजय 30,000 और ज्योतिरादित्य 8000 मतों से पीछे, इंदौर में भाजपा के शंकर ललवानी एक लाख मतों से आगे
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
  • प्रदेश के चुनावी इतिहास में पहली बार 29 सीटों पर 4 चरणों में हुआ मतदान, कुल 71.2 फीसदी पड़े वोट
  • भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा की प्रज्ञा सिंह और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह में कड़ा मुकाबला

भोपाल. प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। नई व्यवस्था के मुताबिक परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।

मतगणना अपडेट्स

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया आठ हजार मतो से पीछे चल रहे हैं। अजय सिंह 54000, विवेक तन्खा 63 हजार से ज्यादा, शंकर ललवानी एक लाख से अधिक वोटों से आगे।
  • प्रज्ञा ठाकुर 30 हजार से अधिक मतों से आगे, दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह भोपाल में मतगणना केंद्र पर पहुंचे उन्होंने कहा कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
  • गुना लोकसभा सीट पर अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा से 1288 वोटों से सिंधिया पीछे चल रहे हैं।
  • दमोह लोकसभा तीसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 49092 से आगे। इंदौर में भाजपा के शंकर ललवानी 76372 से आगे। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रमाकांत भार्गव कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल से 75395 वोट से आगे। टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी आगे।
  • उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं।
  • खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से दूसरे राउंड के बाद आगे चल रहे हैं।
  • राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर आगे डल रहे हैं।
  • भोपाल मे पहला राउंड पूरा, प्रज्ञा ठाकुर को 41595 और दिग्विजय सिंह को मिले 22089 वोट।
  • सीहोर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर को आया हार्ट अटैक आया, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
  • बालाघाट संसदीय सीट से भाजपा के ढाल सिंह बिसेन कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 14 हजार मतों से आगे।
  • मंदसौर लोकसभा सीट पर छठे दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 25134 मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 63431 और कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को 38297 मत मिले।
  • खरगोन संसदीय सीट से भाजपा के गजेन्द्र सिंह पटेल कांग्रेस के डॉ. गोविंद मुजाल्दा से 20363 वोट से आगे।
  • विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव 14116 मतों से आगे। भाजपा के रमाकांत भार्गव को 24291 मत और कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 10175 मत मिले।
  • धार संसदीय सीट पर भाजपा के छतरसिंह दरबार कांग्रेस के दिनेश गिरवाल से 6891 वोट से आगे मंदसौर से भाजपा के सुधीर गुप्ता कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन से 27143 वोट से आगे।
  • रायसेन में विदिशा लोकसभा की मतगणना कार्य में लगे कृषि उपसंचालक हरपाल सिंह ठाकुर की हार्ट अटेक से मौत।
  • गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी उमीदवार से पीछे चल रहे हैं। आगर में दूसरा राउंड में सुसनेर से बीजेपी आगे कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 2298और बीजेपी के रोडमल राठौर को 5063 वोट। 4817 मत से भाजपा आगे। बैतूल-हरदा-हरसूद सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम से आगे चल रहे हैं। सीधी से रीति पाठक आगे चल रही हैं। शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह 1700 वोटों से आगे चल रही हैं। रतलाम से कांति लाल भूरिया पीछे चल रहे हैं। जबवपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह आगे चल रहे हैं।
  • मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता कांग्रेस प्रत्‍याक्षी मीनाक्षी नटराजन से 11200 वोटों से आगे, दूसरे राउंड की मतगणना शुरू। देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी (69014) प्रह्लाद सिंह टिपानिया (39490) आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में भाजपा आगे चल रही है।
  • छिन्दवाड़ा विधानसभा के दुसरे राउंड में कमल नाथ जी 5000 से आगे। लोकसभा के दुसरे राउण्ड के बाद नकुल नाथ 8000 से आगे।
  • साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से 8329 मतों से आगे।
  • पहले राउंड की गणना के बाद दमोह से भाजपा प्रत्याशी दस हजार मतों से आगे।
  • डाक मतपत्रों की गणना में 29 में से 21 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है।
  • खंडवा में अरुण यादव पीछे, छिंदवाड़ा में नकुलनाथ आगे।
  • रतलाम में भाजपा के गुमान सिंह डामोर आगे, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया से मुकाबला
  • गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया डाक मतपत्रों की गिनती में 313 वोटों से पीछे।
  • इंदौर में दो नंबर विधानसभा में भाजपा के शंकर लालवानी 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। क्षेत्र नंबर पांच में 14 में से 13 बूथ पर पंकज संघवी पीछे, सिर्फ पंचम की फेल बूथ पर संघवी आगे रहे।
  • डाक मतपत्रों की गणना में छिंदवाड़ा, गुना और खजुराहों में कांग्रेस आगे चल रही है। भोपाल में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर आगे।

दो सीटें जीती थी कांग्रेस: 2014 के लोकसभा भाजपा को 27 सीटों पर जीत मिली थी। कमलनाथ छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव जीते थे। इस बार कमलनाथ सीएम बन चुके हैं और अपनी सीट से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

भास्कर एग्जिट पोल : मध्यप्रदेश में भाजपा ने आधे से ज्यादा चेहरे बदल विधानसभा चुनाव में दिखी लोगों की नाराजगी को कम करने का प्रयास किया। उधर, कांग्रेस के कमलनाथ-ज्योतिरादित्य अपनी सीट के आस-पास ही प्रभावी रहे। भास्कर सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में भाजपा को 23 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य चैनल्स के सर्वे में भी कुछ-कुछ ऐसी ही तस्वीर का अनुमान लगाया गया है।

मप्र : कुल 29 सीटें भाजपा कांग्रेस
न्यूज 18-आईपीएसओएस 24-27 2-4
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 27 2
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट 21 8
न्यूज नेशन 22-24 5-7
रिपब्लिक-सी वोटर 24 5
एबीपी 22 7
इंडिया टुडे-एक्सिस 26-28 1-3
2014 के नतीजे 27 2

कौन कहां से उम्मीदवार-

लोकसभा क्षेत्र भाजपा कांग्रेस
मुरैना नरेंद्र सिंह तोमर राम निवास रावत
भिंड संध्या राय देवाशीष जारड़िया
ग्वालियर विवेक शेजवलकर अशोक सिंह
गुना केपी यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर राज बहादुर सिंह प्रभांशु सिंह ठाकुर
टीकमगढ़ वीरेंद्र कुमार खटीक किरण अहिरवार
दमोह प्रहलाद पटेल प्रताप सिंह लोधी
खजुराहो बीडी शर्मा कविता सिंह
सतना गणेश सिंह राजा राम त्रिपाठी
रीवा जनार्दन मिश्रा सिद्धार्थ तिवारी
सीधी रीति पाठक अजय सिंह राहुल
शहडोल हिमाद्री सिंह प्रमिला सिंह
जबलपुर राकेश सिंह विवेक तन्खा
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते कमल मारावी
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन मधु भगत
छिंदवाड़ा नतन शाह नकुल नाथ
होशंगाबाद उदय प्रताप सिंह शैलेंद्र दीवान
विदिशा रमाकांत भार्गव शैलेंद्र पटेल
भोपाल प्रज्ञा ठाकुर दिग्विजय सिंह
राजगढ़ रोडमल नागर मोना सुस्तानी
देवास महेंद्र सोलंकी प्रह्लाद टिपानिया
उज्जैन अनिल फिरोजिया बाबूलाल मालवीय
मंदसौर सुधीर गुप्ता मीनाक्षी नटराजन
रतलाम जीएस डामोर कांति लाल भूरिया
धार छतर सिंह दरबार दिनेश गिरवाल
खरगोन गजेंद्र पटेल डॉ. गोविंद मुजालदा
इंदौर शंकर ललवानी पंकज संघवी
खंडवा नंदकुमार सिंह चौहान अरुण यादव
बैतूल दुर्गादास रामू टेकाम

वोटर हेल्पलाइन एप, सुविधा: निर्वाचन आयोग ने results.eci.gov.in पर रिजल्ट अपडेट देखने की व्यवस्था की है। इसी के साथ वोटर हेल्प लाइन एप बनाया है। इस एप के माध्यम से कोई भी आम नागरिक या मतदाता मतगणना के परिणाम देख सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story