मध्यप्रदेश

एमपी में जारी हुई भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले की List, देखें कौन-कहां आया गया

एमपी में जारी हुई भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले की List, देखें कौन-कहां आया गया
x
MP Indian Forest Service: मध्य प्रदेश राज्यपाल के आदेश के बाद भारतीय वन सेवा में कार्यरत कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

MP Indian Forest Service Transfer 2023: मध्य प्रदेश राज्यपाल के आदेश के बाद भारतीय वन सेवा में कार्यरत कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी की गई स्थानांतरण सूची में कहा गया है कि स्थानांतरित हुए अधिकारी के नाम के सामने नवीन पदस्थापना पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। ऐसे में आवश्यक है कि अधिकारी समय रहते स्थानांतरित स्थल में जाकर ज्वाइन करें।

आइए जाने किसका कहां हुआ ट्रांसफर MP Transfer of Indian Forest Service officers

MP Transfer 2023 भारतीय वन सेवा बैच 2008 के अजय कुमार पांडे जो अभी तक वन संरक्षक रायसेन वनमंडल थे। अब इनका स्थानांतरण करते हुए वन संरक्षक कार्य योजना छतरपुर बनाया गया है।

भारतीय वन सेवा 2013 बैच के प्रदीप कुमार मिश्रा जो अभी वन मंडलाधिकारी बुरहानपुर वनमंडल थे। अब इनका स्थानांतरण करते हुए वन मंडलाधिकारी देवास वनमंडल बना दिया गया है।

भारतीय वन सेवा 2014 बैच के गरजेश कुमार बरकड़े अभी तक वन मंडल अधिकारी दक्षिण बालाघाट थे। अब उनका स्थानांतरण कर वनमंडल अधिकारी बुरहानपुर बना दिया गया है।

इसी तरह सुधांशु यादव भारतीय वनसेवा 2014 बैच के है। वन मंडल अधिकारी नोरादेही वन्य प्राणी वन मंडल सागर थे। लेकिन अभी इनका स्थानांतरण करते हुए वन मंडल अधिकारी शिवपुरी वनमंडल बनाया गया है।

श्रीमती मीना कुमारी भारतीय वन सेवा 2011 बैच की है। वर्तमान समय में वन मंडलाधिकारी शिवपुरी वनमंडल है। लेकिन अब इनका स्थानांतरण कर दिया गया है और अब या वन मंडलाधिकारी दक्षिण बालाघाट वन मंडल कहलायेंगी।

इसी तरह अब्दुल हमीद अंसारी भर्ती वनसेवा 2013 बैच के हैं, जो वर्तमान समय में वन मंडल अधिकारी अनूपपुर वन मंडल है। लेकिन अब इनका स्थानांतरण करते हुए इन्हें वन मंडल अधिकारी नौरादेही वन्यप्राणी वनमंडल सागर बनाया गया है।

इसी तरह सुशील कुमार प्रजापति भारतीय वन सेवा 2016 बैच के है। वर्तमान समय में वन मंडलाधिकारी हरदा वनमंडल थे। लेकिन अब इनका स्थानांतरण करते हुए वन मंडल अधिकारी अनूपपुर वनमंडल बना दिया गया है।





Next Story