मध्यप्रदेश

एमपी लैपटॉप योजना की लिस्ट जारी, छात्र ऐसे करें नाम चेक

MP Laptop Yojana List 2022 pdf
x
MP Laptop Yojana List 2022 pdf: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रतिभावान 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप दे रही है।

MP Laptop Yojana List 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य सरकार द्वारा प्रतिभावान 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप दे रही है। इस योजना का संचालन पिछले कई वर्षों से हो रहा है। प्रदेश के जो छात्र 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करते हैं उन्हें लैपटॉप दिया जाता है। लैपटॉप बांटने के लिए लिस्ट जारी हो चुकी है। छात्र अपना नाम देखने के लिए इसे बड़ी सरलता से डाउनलोड कर सकते हैं।

नाम चेक करने की प्रक्रिया

अगर छात्र फ्री लैपटॉप योजना में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो वह एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना लिस्ट 2022 की पीडीएफ को डाउनलोड कर लें। इस लिस्ट को डाउनलोड करने के बाद आप अपना नाम बड़ी सरलता से चेक कर सकते हैं।

लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए छात्र एमपी बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट 2022 की पीडीएफ डाउनलोड कर ले। इसे डाउनलोड करने के लिए आप इस योजना की लिंक पर जाएं। इसको डाउनलोड करने के बाद लिस्ट में आप अपना नाम सरलता के साथ चेक कर सकते हैं।

2 वर्ष से नहीं हुआ वितरण

जानकारी के अनुसार विगत 2 वर्षों से प्रदेश के छात्रों को लैपटॉप का वितरण नहीं किया गया। छात्र अभी भी इंतजार कर रहे हैं। 2020 में सरकार द्वारा लैपटॉप वितरण के 25000 नहीं दिए गए। तो वहीं 2021 में कोरोना की वजह से छात्रों को लैपटॉप की राशि नहीं मिल पाई। लेकिन अब शिवराज सरकार ने छात्रों की लिस्ट तैयार कर जारी कर दी है।

Next Story