मध्यप्रदेश

एमपी में तेंदुए ने मचाया कोहराम, पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों को किया घायल

Sanjay Patel
26 May 2023 11:06 AM GMT
एमपी में तेंदुए ने मचाया कोहराम, पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों को किया घायल
x
MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हुए हैं। लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं एक एक अन्य घटना एमपी के खरगोन में घटित हुई। जहां तेंदुए को पीट-पीटकर ग्रामीणों ने उसे उसकी जान ले ली।

गांव में तेंदुआ देख मची अफरा तफरी

शुक्रवार को एमपी के सीहोर जिला अंतर्गत इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोया पानी में सुबह तकरीबन 9 बजे ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। बताया गया है कि वह अपने काम में लीन थी जैसे ही उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी गांव में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। लोगों ने फटाफट अपने घरों के दरवाजे बंद कर खुद को कैद कर लिया। ग्रामीणों को देख तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया।

यह हुए घायल

गांव में तेंदुआ की खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम तकरीबन एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। वन विभाग के डीएफओ एमएस डावर के मुताबिक वह तेंदुए के रेस्क्यू के लिए टीम के साथ जुट गए हैं। तेंदुए ने एक ग्रामीण की गर्दन पर हमला किया। जबकि एक बच्चे की पीठ और हमला किया गया। तेंदुए के हमले से पठान सिंह 32 वर्ष, बारेला पिता धूल सिंह, सविता बाई 10 वर्ष, शेखर बारेला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। तेंदुए ने आधा दर्जन से ज्यादा मवेशियों पर भी हमला किया। ग्रामीणों पर हमला करेन के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

तेंदुए को पीटकर मार डाला

वहीं एक अन्य घटना मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई। खरगोन के चिरिया वन रेंज में शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। बताया गया है कि तेंदुए ने एक युवक पर हमला बोल दिया। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। तेंदुए को घेरकर पत्थर, लाठी और डंडों से हमला बोल दिया। घटना झिरन्या थाना क्षेत्र के नान कोड़ी और चैनपुर के जंगल की बताई गई है। इस संबंध में डीएफओ प्रशांत कुमार के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए पर हमले की बात सामने आई है। तेंदुए ने जंगल में ग्रामीण उमेश डावर पर हमला बोल दिया था। जिसके बाद उसे मार डाला गया। उनका कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Next Story