मध्यप्रदेश

एमपी मानसून 2023 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट, जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश!

एमपी मानसून 2023 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट, जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश!
x
MP Monsoon 2023: मौसम वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही मानसून की संभावनाओं पर गौर करें तो एमपी और यूपी के कुछ हिस्सों में बहुत जल्दी दस्तक देने वाला है।

MP Monsoon Date 2023, MP Mei Monsoon Ka Ayega: मौसम वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही मानसून की संभावनाओं पर गौर करें तो एमपी और यूपी के कुछ हिस्सों में बहुत जल्दी दस्तक देने वाला है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि मानसून का रुख पूर्वी और उत्तरी भारत की ओर है। संभावना जताई जा रही है कि लोगों को बहुत जल्दी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि जून के अंत और जुलाई के शुरुआती दिनों में अच्छी और नियमित बारिश का दौर पूरे भारत में शुरू हो जाएगा। साथ ही कहा गया है कि भारत के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी तट पर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

MP Monsoon 2023: बिपरजॉय का मानसून पर पड़ेगा प्रभाव

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि बिपरजॉय के प्रभाव की वजह से रविवार के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तथा उनके आसपास के कुछ इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बिपरजॉय के प्रभाव से मानसून की धीमी गति भी तीव्र होकर देश के अन्य हिस्सों में बारिश में सहायक होगा।

बिपरजॉय की वजह से राजस्थान में भारी बारिश के बाद 20 जून से मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान की वजह से मानसूनी हवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

मानसून हुआ लेट

इस वर्ष मानसून 8 जून को केरल पहुंचा है। जबकि केरल में मानसून पहुंचने का समय 29 या फिर 30 मई है। इस बार करीबन 1 सप्ताह से अधिक मानसून देरी से केरल पहुंचा है। फिर भी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में देर से मानसून पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि आगे भी मानसून अन्य प्रदेशों में देर से पहुंचेगा। न ही इसका असर आगे होने वाली बारिश पर पड़ेगा।

Next Story