मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana पर Latest Update, देखें जिलेवार लिस्ट, 10 जून को खाते में आएंगे 1000

MP Ladli Behna Yojana 2023
x

MP Ladli Behna Yojana 2023

MP Ladli Behna Yojana 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की जा रही लाडली बहन योजना का कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है.

MP Ladli Behna Yojana 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की जा रही लाडली बहन योजना का कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। 10 जून को प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 1000 रुपए भेज दिए जाएंगे। 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा इसके बाद 31 मई को फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

क्या है योजना की स्थिति

जानकारी के अनुसार लाडली बहन योजना (MP Ladli Behna Yojana) के तहत 12533145 प्रदेश की बहनों ने पंजीयन करवाया है। जिनमें से अब तक 11275065 बहनों का डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इनेबल किए जा चुके हैं। शेष डीबीटी का कार्य सुचारू रूप से चलते हुए 30 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिलेवार देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की डीबीटी इनेबल हो चुकी बहनों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। इस लिस्ट को अलग-अलग करते हुए संभाग और जिले वार प्रदर्शित किया जा रहा है। आईएएस के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

भोपाल संभाग

सबसे पहले भोपाल संभाग की बात करें तो भोपाल जिले में 2 लाख 78 हजार 133, रायसेन में 2 लाख 18 हजार 280, राजगढ़ में 2 लाख 63 हजार 651, सीहोर में 2 लाख 13 हजार 311 और विदिशा जिले में 2 लाख 42 हजार 758 डीबीटी इनेबल हो चुके हैं।

चम्बल संभाग

चम्बल संभाग के भिण्ड जिले में 2 लाख 71 हजार 673, मुरैना में 2 लाख 92 हजार 179 और श्योपुर जिले में 96 हजार 266 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

ग्वालियर संभाग

ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में 2 लाख 73 हजार 82, अशोकनगर में एक लाख 38 हजार 918, दतिया में एक लाख 30 हजार 668, गुना में 2 लाख 2 हजार 784 और शिवपुरी जिले में 2 लाख 46 हजार 734 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

नर्मदापुरम संभाग

नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम जिले में एक लाख 86 हजार 979, बैतूल में 2 लाख 42 हजार 532, हरदा जिले में 81 हजार 607 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

इंदौर संभाग

इंदौर संभाग के इंदौर जिले में 3 लाख 91 हजार 443, अलीराजपुर में एक लाख 11 हजार 672, बड़वानी में 2 लाख 17 हजार 284, बुरहानपुर में एक लाख 14 हजार 354, धार में 3 लाख 32 हजार 307, झाबुआ में एक लाख 82 हजार 174, खण्डवा में एक लाख 89 हजार 782 और खरगोन जिले में 2 लाख 81 हजार 362 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

जबलपुर संभाग

जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले में 3 लाख 48 हजार 695। बालाघाट में 3 लाख 29 हजार 440, छिंदवाड़ा में 3 लाख 54 हजार 686, डिण्डोरी में एक लाख 17 हजार 7, कटनी में 2 लाख 14 हजार 268, मण्डला में एक लाख 83 हजार 232, नरसिंहपुर में एक लाख 92 हजार 905 और सिवनी जिले में 2 लाख 44 हजार 523 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

रीवा संभाग

रीवा संभाग के रीवा जिले में 3 लाख 61 हजार 265, सतना में 3 लाख 23 हजार 483, सीधी में एक लाख 82 हजार 121 और सिंगरौली जिले में एक लाख 71 हजार 64 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

सागर संभाग

सागर संभाग के सागर जिले में 3 लाख 62 हजार 903, छतरपुर में 2 लाख 82 हजार 253, दमोह में 2 लाख 22 हजार 552, निवाड़ी में 69 हजार 644, पन्ना में एक लाख 55 हजार 893 और टीकमगढ़ जिले में एक लाख 85 हजार 760 डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।

शहडोल संभाग

शहडोल संभाग के शहडोल जिले में एक लाख 68 हजार 428, अनूपपुर जिले में एक लाख 15 हजार 726 और उमरिया जिले में 94 हजार 713 डीबीटी इनेबल किये गये हैं।

उज्जैन संभाग

उज्जैन संभाग के उज्जैन जिले में 3 लाख 2 हजार 117, आगर-मालवा में 99 हजार 797, देवास में 2 लाख 45 हजार 455, मंदसौर में 2 लाख 37 हजार 421, नीमच में एक लाख 42 हजार 2, रतलाम में 2 लाख 26 हजार 378 और शाजापुर जिले में एक लाख 54 हजार 20 बहनों के डीबीटी इनेबल किये जा चुके हैं।a

Next Story