मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Me Aapatti Darj Kaise Kare: लाड़ली बहना योजना में आवेदन फॉर्म रिजेक्ट होने पर आपत्ति दर्ज कैसे करे 2023

Ladli Behna Yojana Me Aapatti Darj Kaise Kare: लाड़ली बहना योजना में आवेदन फॉर्म रिजेक्ट होने पर आपत्ति दर्ज कैसे करे 2023
x
Ladli Behna Yojana Me Aapatti Darj Kaise Kare: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) को लॉन्च किया।

Ladli Behna Yojana Me Aapatti Darj Kaise Kare: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत हर महीने की 10 तारीख को राज्य की पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपये दिए जाएंगे और इन पैसों को सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

Ladli Bahna Yojana Kya Hai

इस योजना को मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, ताकि प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक मदद हो सके जिससे वो सशक्त बन सके। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये देने का प्रावधान है।

इन्हे मिलेगा लाभ

-इस योजना में पात्र महिलाओं को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें पहली वो महिलाएं हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

-दूसरी वो महिलाएं हैं जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन हैं। जबकि तीसरी कैटेगरी में वो महिलाएं हैं जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपये या उससे कम है।

-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी। वहीं, योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाएं ही ले सकेंगी।

इन्हे नहीं मिलेगा लाभ

-इस योजना के तहत राज्य की महिलाएं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख से अधिक है, उन्हें लाभार्थी सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

-यदि महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध है तो उनको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।

-वह महिलाएं जिनके परिवार में आयकर दाता मौजूद है उनको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।

-लाडली बहना योजना के लिए महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो।

-इस योजना के अंतर्गत किसी अन्य योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को लाड़ली बहना योजना लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।

फॉर्म रिजेक्ट होने पर ऐसे करे आपत्ति Ladli Behna Yojana Me Aapatti Darj Karne Ka Tarika

यदि आपके परिवार में किसी महिला का आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हुआ है और आप पात्र हितग्राहियों की सूची में नाम दर्ज करना चाहते हैं, तो आप योजना की अंतिम सूची में अपना नाम देखकर 15 मई से 30 मई के बीच आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, आपत्ति का निराकरण 15 दिनों के अंदर किया जाएगा, आप पंचायत स्तर पर आपत्ती को पंचायत सचिव के पास दर्ज कर सकते हैं।

Next Story