मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Ka Paisa Kitna Aayega: चौथी क़िस्त में महिलाओ के अकाउंट में कितना आएगा?

ladli behna Yojana Form
x

ladli behna Yojana Form 

Ladli Behna Yojana Ka Paisa Kitna Aayega: देश में केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं।

Ladli Behna Yojana Ka Paisa Kitna Aayega | Ladli Behna 4th Insatllment: देश में केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ महीनों पहले मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया है। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को 1 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है. उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए राशि की व्यवस्था की, जिसमें सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी लाडली बहनों के खाते में ढाई-ढाई सौ रुपए की राशि अंतरित की गई. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अक्टूबर महीने से लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे. सावन के इस महीने में महिलाओं को 450 रुपए में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा. ₹450 में हर महीने गैस सिलेंडर मिले इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा.

सितम्बर में आएंगे इतने रूपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा 10 सितंबर को ₹1000 रुपए भी आएंगे. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके बाद जैसे-जैसे व्यवस्था होते जाएगी, इसे बढ़ाकर 1250 किया जाएगा. फिर ₹1500, फिर ₹1750, फिर ₹2000, फिर ₹2250, उसके बाद ₹2,500, फिर ₹2,750 और फिर ₹3,000 की जाएगी.

इस स्कीम के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं लाडली बहना योजना के लिए आवेदन अब फिर से शुरू हो गए हैं। योजना में कुछ बदलावों को भी अंजाम दिया गया है। स्कीम के अंतर्गत अब 21 या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं भी इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।


Next Story