मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Installment 2023: अब महिलाओ के अकाउंट में आएंगे ₹1250,₹1500, ₹1750, ₹2000, ₹2250, ₹2500, ₹2750 और फिर ₹3000

Ladli Behna Yojana Installment 2023: अब महिलाओ के अकाउंट में आएंगे ₹1250,₹1500, ₹1750, ₹2000, ₹2250, ₹2500, ₹2750 और फिर ₹3000
x
Ladli Behna Yojana Installment 2023: लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी कर दी गई है. पात्र महिलाओ के अकाउंट में 1000 रूपए भेज दिए गए है.

Ladli Behna Yojana Account 2023, Ladli Behna Yojana Money: लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी कर दी गई है. पात्र महिलाओ के अकाउंट में 1000 रूपए भेज दिए गए है. करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए. इनमें 6,84,363 पेंशनभोगी महिलाएं हैं, जबकि 17 प्रतिशत अनुसूचित जाति से महिलाएं हैं, जबकि 20 प्रतिशत करीब अनुसूचित जनजाति, 47 प्रतिशतअन्य पिछड़ा वर्ग और करीब 15 प्रतिशत महिलाएं सामान्य वर्ग की शामिल हैं.

इसके बीच शिवराज ने एक और बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की न्यूनतम आयु को 23 की जगह 21 वर्ष किया जाएगा.


ऐसे बढ़ेगी राशि MP Ladli Behna Yojana

CM शिवराज ने मंच से सभी बहनों तो संबोधित करते हुए कहा- जैसे-जैसे पैसों का इंतजाम होता जाएगा, इस योजना की राशि बढ़ती जाएगी. 1000 रुपए से इसे बढ़ाकर पहले 1250 फिर 1500 किया जाएगा. उसके बाद 1750 और फिर 2000 रुपए किया जाएगा. वह अपनी बहनों के लिए पैसों का इंतजाम करेंगे और राशि को बढ़ाते हुए 2250, 2500, 2750 और फिर 3000 रुपए तक लेकर जाएंगे. यानी समय के साथ सभी पात्र महिलाओं के खाते में 3000 रुपए की राशि आएगी.

Next Story