मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP: लाडली बहन योजना में कब मिलेंगे ₹3000? आइए जाने

LADLI BEHNA YOJANA IN MP 2023
x

LADLI BEHNA YOJANA IN MP 2023

Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh:

Ladli Behna Yojana In MP | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh: लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ प्रदेश की पात्र महिलाओं को दिया जा रहा है। राज्य सरकार अभी लाडली बहन योजना के माध्यम से हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा कई बार कहा गया है कि लाडली बहन योजना के तहत और महिलाओं को 3000 रुपए दिए जाएंगे। लेकिन यह रुपए कब से मिलेंगे इसके संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी निकलकर सामने नहीं आ रही है। अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि महिलाओं को अगर मुख्यमंत्री ने कहा है तो वह अवश्य ही 3000 रुपए देंगे। लेकिन यह रुपए कब प्राप्त होंगे यह कुछ कहा नहीं जा सकता।

आम चर्चाओं में सुना गया है कि 27 अगस्त को रक्षाबंधन से ठीक 3 दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी बहनों के लिए एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं। ऐसे में लोगों द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3000 रुपए लाडली बहनों के खाते में डाले। लेकिन अभी इस पर कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री ने किया है वादा

मुख्यमंत्री द्वारा अपने भाषण में स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह 1000 रुपए से लाडली बहनों का सहयोग शुरू कर रहे हैं लेकिन इसे वह 1000 रुपए तक सीमित नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा है कि लाडली बहनों को दिए जाने वाली इस राशि को 3000 रुपए तक कर दिया जाएगा।

लेकिन यह एक साथ बढ़ाया जाएगा या नहीं इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। संभवतः बताया गया है कि थोड़ा-थोड़ा कर लाडली बहन योजना में मिलने वाली राशि को पढ़ाया जाएगा।

यह बात स्पष्ट तौर पर कही गई है कि महिलाओं को अधिक से अधिक सहायता देने का उद्देश्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है। इसीलिए उन्होंने कहा है कि लाडली बहन योजना में 1000 रुपए की जगह बढ़ाकर इसे 3000 रुपए आने वाले समय में किया जाएगा।

Next Story