मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP: इन महिलाओं को नहीं मिली तीसरी किस्त, लिस्ट हुई जारी

Ladli Behna Yojana In MP
x

Ladli Behna Yojana In MP

Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh: प्रदेश सरकार हर महीने की 10 तारीख को पात्र पात्र महिलाओं को 1000 रुपए डीबीटी के माध्यम से खाते में भेज रही है.

Ladli Behna Yojana In MP | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh: प्रदेश सरकार हर महीने की 10 तारीख को पात्र पात्र महिलाओं को 1000 रुपए डीबीटी के माध्यम से खाते में भेज रही है। यह राशि लाडली बहन योजना के तहत कमजोर आय वर्ग की महिलाओं को सरकार सहायता स्वरूप दे रही है। 10 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में राशि भेजी है। उसके बाद भी कुछ महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची। योजना लाभ पाने वाली महिलाओं की सूची वेबसाइट में जारी की गई है।

सूची में देखें अपना नाम CM Ladli Behna MP Gov In List

तीसरी किस्त की राशि न मिलने की वजह से लाडली बहनों को कहा गया है कि वह सबसे पहले सूची में अपना नाम देखें। लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जिन लाडली बहनों को 10 अगस्त को राशि जारी कर दी गई है उनका नाम शामिल है। साथ ही पिछली दो किस्त प्राप्त करने वाली महिलाओं को अगर तीसरी किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कारण जान सकती हैं।

जाने किन कारणों से नहीं मिली राशि MP Ladli Behna Yojana | Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana

  • योजना की तीसरी किस्त जिन महिलाओं को नहीं मिली है उसके संबंध में कुछ विशेष कारण भी हो सकते हैं। आइए उन कारणों पर नजर दौड़ाएं और यह जानने का प्रयास करें कि आखिर क्या कारण हो सकते हैं।
  • लाडली बहन योजना के पोर्टल में एक नई व्यवस्था की गई थी। जिसमें एक ऑप्शन जोड़ा गया था हक परित्याग। इसमें कहा गया था कि अगर कोई महिला लाडली बहन योजना का लाभ नहीं लेना चाहती हैं तो वह हक परित्याग कर सकते हैं। अगर किसी ने इस ऑप्शन को चुना है तो उसे योजना की तीसरी किस्त नहीं प्राप्त होगी।
  • लाडली बहन योजना के तीसरी किस्त का लाभ उन महिलाओं को भी नहीं मिला है जिन्होंने दूसरे चरण में आवेदन किया है। इन महिलाओं को 10 सितंबर को जारी होने वाली चौथी किस्त के समय राशि प्राप्त होगी।
  • लाडली बहन योजना की तीसरी किस्त का लाभ उन महिलाओं को भी प्राप्त नहीं हुआ है जिन्होंने ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन किया हुआ है।
  • लाडली बहन योजना के तीसरी किस्त का लाभ उन महिलाओं को भी नहीं मिला है जिनके जिनके बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं है। आधार से लिंक न होने की वजह से लाभ नहीं मिला है।
Next Story