मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP: लाडली बहनों के खाते में मोहन सरकार डालने जा रही इतनी राशि, आदेश हुआ जारी

Ladli Behna Yojana In MP: लाडली बहनों के खाते में मोहन सरकार डालने जा रही इतनी राशि, आदेश हुआ जारी
x
Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh: आठवीं राशि भी इसी महीने महिलाओ के अकाउंट में डाली जानी है. आदेश के मुताबिक इस बार भी 10 तारीख को बहनों के खाते में राशि आ जाएगी।

Ladli Behna Yojana In MP: एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 (MP Vidhansabha Chunav 2023) के पहले मार्च में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई थी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को शुरू किया था। जिसमें प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जा रहे थे। इस राशि को बढाकर 1250 रूपए तक की राशि कर दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि इसकी राशि को बढ़ाकर 3000 किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर में बीजेपी को चुनाव में बंपर जीत मिली।

लाड़ली बहना योजना की 7 राशि महिलाओ के अकाउंट में भेज दी गई है. वही आठवीं राशि भी इसी महीने महिलाओ के अकाउंट में डाली जानी है. आदेश के मुताबिक इस बार भी 10 तारीख को बहनों के खाते में राशि आ जाएगी। बता दें कि चार जनवरी को महिला एवं बाल विकास आयुक्त डॉ राम राव भोंसले के हस्ताक्षर से एक आदेश सामने आया है। इसमें सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी औप महिला बाल विकास अधिकारियों को कहा गया है कि 8 जनवरी 2024 तक अपने जिले के पंजीकृति लाभार्थियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई-पेमेंट के लिए स्वीकृति प्रदान करें। इसके बाद लाभार्थियों के खाते में 10 जनवरी 2024 को राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अब दस तारीख को बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि करीब सवा करोड़ महिलाओं को इस योजना के तहत 1250 रुपये दिए जाते हैं।

Next Story