मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP 2023: शिवराज का बड़ा ऐलान! सभी को भेजेंगे अकाउंट में ₹3000

Ladli Behna Yojana In MP 2023
x

Ladli Behna Yojana In MP 2023

Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की तीसरी क़िस्त 10 अगस्त 2023 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले से भेजी जाएगी.

Ladli Behna Yojana In MP 2023 | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की तीसरी क़िस्त 10 अगस्त 2023 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले से भेजी जाएगी. पहली और दूसरी क़िस्त की तरह तीसरी क़िस्त भी 1000 रूपए है. चुनावी साल में शुरू हुई इस योजना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बहनों से एक और वादा किया। सीएम ने कहा कि यह किस्‍त आगे बढ़ते-बढ़ते 3 हजार रुपए तक होगी।

3 हजार रुपए तक पहुंचेगी लाडली बहना की किस्‍त MP Ladli Behna Yojana | Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana

चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया। हितग्राहियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा कर दी की लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1 हजार रुपए की राशि भविष्य में बढ़कर 3000 रुपये तक पहुंच जाएंगी, शुरुआत में 250 रुपए की राशि बढ़ेगी, उसके बाद फिर 250 बढ़ाए जाएंगे यानी 15 सौ रुपए मिलने लगेंगे।

सीएम श‍िवराज सिंह ने कहा कि 250 रुपए इसी तरह निरंतर बढ़ाए जाते रहेंगे और अंत में कुल 3000 रुपए हर माह बहनों को प्राप्त होने लगेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि 3000 रुपए की राशि कब तक हो जाएगी मगर उन्होंने चतुराई से कांग्रेस की घोषणा का चुनावी जवाब दे दिया, कांग्रेस ने 1500 रुपए देने की घोषणा की है। लिहाजा उसका तोड़ मुख्यमंत्री ने इस तरह घोषणा कर निकाला है।

Next Story