मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! इन्हे नहीं मिलेगी तीसरी क़िस्त? पहले मिली 2 क़िस्त शिवराज सरकार लेगी वापस, जुर्माना भी लगेगा

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! इन्हे नहीं मिलेगी तीसरी क़िस्त? पहले मिली 2 क़िस्त शिवराज सरकार लेगी वापस, जुर्माना भी लगेगा
x
Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आरंभ किया गया है।

Ladli Behna Yojana In MP 2023 | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आरंभ किया गया है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। लाडली बहना योजना की दूसरी क़िस्त के बाद लाडली बहना योजना को 10 अगस्त को तीसरी क़िस्त देने की तैयारी सरकार द्वारा की जा रही है. इस बीच शिवराज सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है. और कई महिलाओ से पैसे वापस मांगे जा रहे है. चलिए जानते है पूरी वजह...

इन्हें लाभ परित्याग करना होगा MP Ladli Behna Yojana | Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana

  • सभी महिलाएं और बहनें जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त प्राप्त की है और फिर किसी सरकारी पद पर काम किया है, उन्हें लाभ परित्याग विकल्प का उपयोग करना होगा।
  • वे सभी बहनें और महिलाएं जिन्हें लाडली बहना योजना के अधिकारिक पोर्टल पर अपात्र सूची में नामांकित किया गया है और फिर मासिक सहायता राशि मिल रही है, उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जो किसी दुर्घटना का शिकार हुई हैं और अब पेंशन या अन्य सुविधाओं का लाभ लेने लगी हैं, उन्हें भी यह लाभ छोड़ना होगा।
  • शासकीय विभाग, मण्डल, स्थानीय निकाय में स्थायी, नियमित, संविदा या पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं और बहनों को भी लाभ नहीं मिलेगा।
  • लाडली बहना कार्यक्रम से लाभ प्राप्त करने वाली ये सभी बहनें, जो बाद में राज्य सरकार के निगम या मंडल द्वारा अध्यक्ष या सदस्य नियुक्त करेंगे। सांसद, विधायक आदि बनने पर भी लाभ नहीं मिलेगा।

ऐसे करना होगा परित्याग

  • लाडली बहना कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, आपको “लाभ परित्याग” का विकल्प चुनना होगा।
  • आप लाभ परित्याग विकल्प को सीधे देखने के लिए https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • अब आपको लाड़ली बहना आवेदन संख्या/सदस्य संपूर्ण संख्या और नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • आगे आप OTP भेजने का विकल्प देखेंगे। यहाँ क्लिक करके आप ओटीपी पा सकते हैं।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको “मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में योग्य हितग्राही हूँ” बताया जाएगा। इस योजना में स्वेछा से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि को छोड़ देना चाहता हूँ।“विकल्प” चुनकर आगे बढ़ना होगा।

Next Story