मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! तीसरे राउंड रजिस्ट्रेशन में सिर्फ ये महिलाएं भर सकेंगी फॉर्म

ladli behna Yojana Form
x

ladli behna Yojana Form 

Ladli Behna Yojana Third Registration: एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में करीबन एक करोड़ महिलाओं का लाडली बहन योजना में नाम शामिल होगा।

Ladli Behna Yojana In MP 2023 | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: टीकमगढ़ में आयोजित एक सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाडली बहन योजना को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस योजना में किसी भी बहन को छूटने नहीं दिया जाएगा सेकंड राउंड खत्म होने के पश्चात रजिस्ट्रेशन के लिए थर्ड राउंड भी शुरू किया जाएगा। प्रदेश की हर पात्र महिला को इसका लाभ दिया जाएगा। बताया गया है कि एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश में करीबन एक करोड़ महिलाओं का लाडली बहन योजना में नाम शामिल होगा। लेकिन सेकंड राउंड के बाद बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि संभवतः 2 करोड़ महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी।

इनका भी जुड़ रहा नाम

मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा है कि प्रदेश की जिन महिला परिवार के घर में ट्रैक्टर है उन्हें भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। लाडली बहन योजना के सेकंड राउंड में 21 से 23 वर्ष की विवाहित महिलाएं और 24 से 60 वर्ष की महिलाएं भी शामिल हैं। दूसरे चरण का आवेदन 20 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है।

सीएम ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि लाडली बहनों के लिए वह तहेदिल से प्रयासरत हैं। प्रदेश की लाडली बहनों को योजना का लाभ प्राप्त हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिन महिलाओं ने प्रथम चरण में आवेदन नहीं कर पाया तथा आवेदन की शर्तों में कुछ संशोधन के बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाए इसके लिए दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू की गई है। दूसरे राउंड में लगातार आवेदन हो रहे हैं।

वही शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा है कि दूसरे राउंड के बाद भी अगर लाडडी बहने आवेदन करने से छूट जाती हैं तो उनके लिए तीसरा राउंड भी चलाया जाएगा। क्या बात है मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ में आयोजित एक समारोह के दौरान कहीं।

Next Story