मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! इन सभी महिलाओ पर सरकार ने लगाया जुर्माना?

Ladli Behna Yojana In MP 2023
x

Ladli Behna Yojana In MP 2023

Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: शिवराज सरकार द्वारा लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 2 किश्ते लोगो के अकाउंट में भेजी गई है.

Ladli Behna Yojana In MP 2023 | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: शिवराज सरकार द्वारा लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 2 किश्ते लोगो के अकाउंट में भेजी गई है. महिलाओं के खाते में 10 जून को पहली किस्त के 1000 और फिर 10 जुलाई को दूसरी किस्त के रूप में 1000 रुपए जमा हो चुके हैं. वहीं अब अगस्त में 10 तारीख को तीसरी किस्त के 1000 रुपए जमा किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक कुछ लाडली बहनों को इस योजना से अपना नाम कटवाना होगा. फटाफट देखे कहीं आपका नाम तो नहीं इस लिस्ट में...

हटवाना होगा अपना नाम

1. इस लिस्ट में उन लाडली बहनों के नाम शामिल हैं, जिन्हें योजना की शुरुआत के बाद सरकारी पद, कोई नौकरी मिल गई हो।

2. वे सभी महिलाएं जिनका नाम लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार अपात्र सूची में शामिल हो, लेकिन फिर भी उन्हें सहायता राशि मिल रही हो।

3. ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 21 साल से कम या फिर 60 साल से ज्यादा हो।

4. ऐसी महिलाएं जिन्हें पहले से ही किसी भी तरह से सरकार की ओर से पेंशन मिल रही हो।

5. शासकीय विभाग, मंडल, स्थानीय निकाय में नियमित, स्थायीकर्मी, संविदा कर्मी या पेंशन का लाभ लेने वाली आदि महिलाओं के नाम भी इस लिस्ट में हैं।

6. लाडली बहना योजना का लाभ लेने वाली ये सभी महिलाएं और बहनें जो बाद में मप्र सरकार के निगम, मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हों। सांसद, विधायक आदि बन गई हों।

ऐसे हटवाएं अपना नाम

1. लाडली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

2. होमपेज पर ही आपको लाभ परित्याग का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

3. अपना नाम हटवाने के लिए आप डायरेक्ट इस लिंक https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx पर भी एप्लाई कर सकती हैं।

4. अब आपको लाडली बहना आवेदन क्रमांक/ सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा।

5. अब नीचे दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को टाइप करना होगा।

6. अब आपको ओटीपी सेंड विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसे ओटीपी बॉक्स में टाइप करें।

7. आगे आपको इस विकल्प पर टिक करना होगा जिस पर लिखा होगा

'मैं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूं। मैं स्वेच्छा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूं।'

इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है लाडली बहना योजना पर शिवराज सरकार का योजना को परित्याग करने का आदेश उन महिलाओं और बहनों के लिए है, जो इस योजना की पात्र नहीं हैं, लेकिन फिर भी योजना का लाभ ले रही हैं। वहीं यदि आप ऐसा नहीं करती हैं, तो आपको अब तक दो बार मिला सहायता राशि का लाभ जुर्माने के रूप में आपसे वापस लिया जा सकता है।

Next Story