मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! सभी महिलाओ को वापस करनी होगी 2 क़िस्त, आदेश जारी

Ladli Behna Yojana In MP 2023
x

Ladli Behna Yojana In MP 2023

Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की तीसरी क़िस्त 10 अगस्त को जारी होने जा रही है.

Ladli Behna Yojana In MP 2023 | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की तीसरी क़िस्त 10 अगस्त को जारी होने जा रही है. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को रीवा जिले से तीसरी क़िस्त जारी करने जा रहे है. इस योजना में हर महीने 1000 रूपए की आर्थिक मदद महिलाओ के लिए की जा रही है. Ladli Behna Yojana में अब तक करोडो महिलाओ के अकाउंट में 2 किस्तों को जारी किया जा चुका है. लाड़ली बहना योजना की पहली और दूसरी क़िस्त का पैसा पा चुकी कुछ महिलाओ से पैसा वापस लिया जा रहा है. जिसके लिए शिवराज सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है.

MP Ladli Behna Yojana | Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana इन्हे करना होगा पैसा वापस

  • वे सभी महिलाएं और बहनें जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त प्राप्त कर लिया है और फिर बाद में किसी सरकारी पद, नौकरी में कार्यरत हों उन्हें लाभ परित्याग विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।
  • वे सभी महिलाएं जिनका नाम लाडली बहना योजना के अधिकारिक पोर्टल अनुसार अपात्र सूची में शामिल हो और फिर उन्हें मासिक सहायता राशि प्राप्त हो रही हो ऐसे महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद अब 60 वर्ष से अधिक हो चुकी हो उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जो किसी घटना का शिकार होकर अब पेंशन आदि प्राप्त करने लगी हों उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • शासकीय विभाग/मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायीकर्मी/संविदाकर्मी या पेंशन आदि प्राप्त करने वाली महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने वाली ये सभी महिलाएं और बहनें जो बाद में प्रदेश सरकार के निगम/मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हों। सांसद/विधायक आदि बन जाने पर भी लाभ परित्याग करना होगा।

ऐसे करे दोनों क़िस्त वापस

  • लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको ‘लाभ परित्याग’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लाभ परित्याग विकल्प पर जाने के लिए आप https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
  • अब आपको लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. दर्ज करना होगा साथ ही नीचे दिया गया कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको OTP भेजें विकल्प दिखाई देगा। इसमें क्लिक कर आप ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • आगे आपको “ मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूँ। मैं स्वेछा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ।” विकल्प में टिक मार्क कर आगे बढ़ना होगा।
Next Story