मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! इन सभी महिलाओ को लौटाने होंगे लाड़ली बहना योजना के पैसे? आदेश हुआ जारी

Ladli Behna Yojana In MP 2023: बड़ा ऐलान! इन सभी महिलाओ को लौटाने होंगे लाड़ली बहना योजना के पैसे? आदेश हुआ जारी
x
Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार 'लाडली बहना' योजना चला रही है.

Ladli Behna Yojana In MP 2023 | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh 2023: महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार 'लाडली बहना' योजना चला रही है. योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं. प्रदेश सरकार ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,000-1,000 रुपये ट्रांसफर किए हैं. 10 जून को पहली क़िस्त और 10 जुलाई को दूसरी क़िस्त महिलाओ के अकाउंट में भेज दी गई है. वही अब तीसरी क़िस्त 10 अगस्त को महिलाओ के अकाउंट में भेजी जा रही है. ऐसे में सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल अब लाड़ली बहना योजना की आई क़िस्त को कुछ महिलाओ का परित्याग करना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है.

इन्हे करना होगा लाभ परित्याग MP Ladli Behna Yojana | Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana

-वे सभी महिलाएं और बहनें जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त प्राप्त कर लिया है और फिर बाद में किसी सरकारी पद, नौकरी में कार्यरत हों उन्हें लाभ परित्याग विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।

-वे सभी महिलाएं जिनका नाम लाडली बहना योजना के अधिकारिक पोर्टल अनुसार अपात्र सूची में शामिल हो और फिर उन्हें मासिक सहायता राशि प्राप्त हो रही हो ऐसे महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।

-ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद अब 60 वर्ष से अधिक हो चुकी हो उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।

-ऐसी महिलाएं जो किसी घटना का शिकार होकर अब पेंशन आदि प्राप्त करने लगी हों उन्हें भी लाभ परित्याग करना होगा।

-शासकीय विभाग/मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थायीकर्मी/संविदाकर्मी या पेंशन आदि प्राप्त करने वाली महिलाओं और बहनों को भी लाभ परित्याग करना होगा।

-लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने वाली ये सभी महिलाएं और बहनें जो बाद में प्रदेश सरकार के निगम/मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हों। सांसद/विधायक आदि बन जाने पर भी लाभ परित्याग करना होगा।

ऐसे करे परित्याग

-लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।

-होमपेज पर आपको ‘लाभ परित्याग’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।

-लाभ परित्याग विकल्प पर जाने के लिए आप https://cmladlibahna.mp.gov.in/profitrelinquishment.aspx इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट भी जा सकते हैं।

-अब आपको लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. दर्ज करना होगा साथ ही नीचे दिया गया कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।

-आगे आपको OTP भेजें विकल्प दिखाई देगा। इसमें क्लिक कर आप ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं।

-ओटीपी वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।

-आगे आपको “ मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूँ। मैं स्वेछा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ।” विकल्प में टिक मार्क कर आगे बढ़ना होगा।

Next Story